अचूक निशाना, जोरदार हमला... S-400 का दिखा एक्शन, वायुसेना ने पहली बार जारी किया वीडियो - News Summed Up

अचूक निशाना, जोरदार हमला... S-400 का दिखा एक्शन, वायुसेना ने पहली बार जारी किया वीडियो


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (IAF) ने गुरुवार को दुनिया के सामने रूसी मूल का S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के फायरिंग वीडियो जारी किया। इस वीडियो में मिसाइल को फायर होते हुए दिखाया गया है। सेना ने इसे "सैन्य इतिहास में अब तक की सबसे लंबी एयर किल" बताया है।यह वीडियो सीधे तौर पर पिछले साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाता है। ऑपरेशन सिंदूर में S-400 ने अहम भूमिका निभाई थी और इसने पाकिस्तान एयर फोर्स के एक विमान को लगभग 300 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी इलाके के अंदर से गिरा दिया था।'दुश्मन पहुंच से बाहर हो सकता है, लेकिन नजरों से कभी नहीं' वीडियो में IAF ने एक पावरफुल मैसेज दिया है - "दुश्मन पहुंच से बाहर हो सकता है, लेकिन नजरों से कभी नहीं।" फुटेज में रडार पर आते हुए दुश्मन जेट को डिटेक्ट करने और फिर एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिवेट करने का सीन दिखाया गया है।हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि जारी किया गया मिसाइल फायरिंग का फुटेज ऑपरेशन सिंदूर का असली नहीं है। यह प्रमोशनल वीडियो है, जो कल 27 फरवरी को राजस्थान में होने वाले वायु शक्ति एक्सरसाइज के लिए बनाया गया है। फिर भी, इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जिक्र साफ तौर पर किया गया है।IAF चीफ ने बताई थी लंबी दूरी की स्ट्राइक की पूरी कहानी पिछले साल अक्टूबर में IAF चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की डिटेल्स शेयर की थीं। उन्होंने कहा था कि इस ऑपरेशन में भारतीय बलों ने कम से कम दर्जन भर पाकिस्तानी विमानों को नष्ट या क्षतिग्रस्त किया।


Source: Dainik Jagran February 26, 2026 10:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */