'अद्भुत है ये आगरा', अभूतपूर्व स्वागत से गदगद हुए मेहमान, पल कैमरे में किए कैद - News Summed Up

'अद्भुत है ये आगरा', अभूतपूर्व स्वागत से गदगद हुए मेहमान, पल कैमरे में किए कैद


अरूण पाराशरआगरा(ब्यूरो)। ताजनगरी पहुंचे जी-20 देशों के डेलीगेट्स का भव्य स्वागत किया गया। खेरिया हवाई अड्डे पर शाम साढ़े छह बजे के बाद जैसे ही डेलीगेट्स ने आगरा की जमीन पर कदम रखा उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। मेहमानों के स्वागत में शहनाई बजाई गई, कलाकारों ने ब्रज डांस की प्रस्तुति दी। तिलक लगाकर और पट्टिका ओढ़ाकर अगवानी की। इसके बाद फूलों से सजी बग्गाी में बैठाया गया। बग्गी से हवाई अड््डे से बाहर अजीत नगर गेट तक लाया गया। ड्रोन से फूलों की बारिश की गई। एयरपोर्ट गेट पर डेलीगेशन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आनन्द लिया। डेलीगेशन को देश की संस्कृति से रूबरू कराते हुए आमजन द्वारा जगह-जगह पर बालकनी से पुष्प वर्षा की गई। जगह-जगह पर देश की संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा अनेक समूहों ने प्रदर्शन किया। सिटी ऑफ लव, आगरा की धरती पर पारंपरिक भारतीय संगीत, ढोल, नगाड़ों की धुन पर जी-20 मेहमान मंत्रमुग्ध हो गए।फूलों की होली सेलिब्रेटबसों में सवार होकर जब जी-20 डेलीगेट्स का काफिला खेरिया हवाई अड््डे से निकला तो लगा कि मेहमानों के स्वागत में शहर उमड़ पड़ा है। चौराहों पर कलाकारों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जा रहीं थीं। तिरंगा चौक पर फूल वर्षा की गई। इसके बाद आई लव आगरा सेल्फी प्वॉइंट तक जगह-जगह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों का भव्य स्वागत किया गया। ऐसा लगा कि आगरावासियों द्वारा मानो फूलों की होली का उत्सव, उत्साह, उमंग, उल्लास के रंगों के साथ मनाया जा रहा हो।केक काटकर मनाई खुशीअभी जी-20 डेलीगेशन के करीब 125 सदस्य ताजनगरी पहुंचे हैं। खेरिया हवाई अड्डे पर कमिश्नर अमित गुप्ता और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने डेलीगेशन की अगवानी की। आई लव आगरा सेल्फी प्वॉइंट पर केक सेरेमनी का आयोजन किया गया। आला अधिकारियों ने केक काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा।इन जगहों पर हुआ भव्य स्वागतएयरफोर्स स्टेशन मेन गेटतिरंगा चौराहाईदगाह चौराहासीएसडी कैंटीनहोटल रेजेंसी के सामनेअवंतीबाई चौराहाप्रतापपुरा डाकघर चौराहापंचवटी गेस्ट हाउस चौराहाजी-20 चौराहाहवार्ड पार्क प्लाजा होटल चौराहाताज व्यू से सेल्फी प्वाइंट तक--------------इस तरह होंगे कार्यक्रमपहला दिन (11 फरवरी)सुबह 7:15 से 7:45 तक योग शिविरसुबह 8:45 से 9:45 तक पावर ब्रेकफास्ट विद वूमन लीडरसुबह 10:10 बजे सम्मेलन का आरंभिक सत्रपूर्वाह्न 11 बजे स्वागत भाषण, सम्मेलन शुरूपूर्वाह्न 11:45 बजे महिला नेतृत्व पर संवाददोपहर 1 से 2:30 बजे तक लंचदोपहर 3 बजे से दोबारा सत्र आरंभशाम 4 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चाशाम 5.45 बजे महिलाओं की भागीदारी पर संवादशाम 6.15 बजे आगरा किला का भ्रमणशाम 7.14 बजे किले में प्रोजेक्शन मैपिंग, हाई टीरात 8.30 बजे डिनर, सांस्कृतिक कार्यक्रम-------------दूसरा दिन (12 फरवरी)सुबह 7:15 से 7:45 बजे तक योग शिविरसुबह 8:45 से 9:45 बजे तक ब्रेकफास्टसुबह 10:10 बजे विशेष संबोधनसुबह 10:30 बजे कला, संस्कृति, बेहतर दुनिया पर संवाददोपहर 12 बजे समापन सत्रदोपहर 1 बजे जी-20 में महिलाओं की प्राथमिकताएंदोपहर 1 से 2:30 बजे तक दोपहर का भोजनशाम 4 बजे ताजमहल का भ्रमणशाम 7:30 बजे सांस्कृतिक संध्या--------------इन विषयों पर होगा मंथन- महिलाओं के नेतृत्व में विकास- डिजिटलाइजेशन से महिला नेतृत्व को पुन : परिभाषित करना- महिलाओं को सशक्त बनाने में डिजिटलाइजेशन की भूमिका- गैर पारंपरिक कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी- लैंगिक समानता के अवसरों का प्राप्त करने के लिए समर्थन- कला, संस्कृति और एक बेहतर दुनिया- तकनीक और नवाचार में लड़कियों की भूमिका- महिला नेतृत्व, उद्यम और आर्थिक विकास


Source: Dainik Jagran February 11, 2023 13:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */