अधिकारियों पर भारी पड़ रहा बजरी माफिया: खनन विभाग की ओर से पकड़े गए ट्रैक्टर को रास्ते में ही छुड़ा ले गए, जमकर की गई मारपीट - News Summed Up

अधिकारियों पर भारी पड़ रहा बजरी माफिया: खनन विभाग की ओर से पकड़े गए ट्रैक्टर को रास्ते में ही छुड़ा ले गए, जमकर की गई मारपीट


Hindi NewsLocalRajasthanThe Tractor Caught By The Mining Department Was Rescued On The Way, Fiercely By Mafia Beaten Up, Bhilwara Latest News Updateअधिकारियों पर भारी पड़ रहा बजरी माफिया: खनन विभाग की ओर से पकड़े गए ट्रैक्टर को रास्ते में ही छुड़ा ले गए, जमकर की गई मारपीटभीलवाड़ा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकखनन विभाग द्वारा जब्त किया गया ट्रैक्टर।भीलवाड़ा के आसपास से निकल रही नदियों से अवैध खनन का दौर अभी भी जारी है। इस अवैध खनन को लेकर बजरी माफिया के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। रविवार देर शाम को खनन विभाग की एक टीम ने बड़लिया थाना क्षेत्र के चांदगढ़ गांव में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की थी। खनन विभाग की टीम दो ट्रैक्टर व उसमे भरी बजरी लेकर जा रहे थे। इस दौरान खनन माफिया से जुड़े कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया और एक ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए। इस संबंध में खनन विभाग के अधिकारी ललित सिंह राजपूत ने बड़लिया थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।बड़लिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग के अधिकारी ललित सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया कि रविवार देर शाम को उनकी टीम ने चांदगढ़ गांव के पास अवैध बजरी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े थे। टीम इन दोनों ट्रैक्टर को पकड़कर थाने की तरफ जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की। उन लोगों ने टीम से एक ट्रैक्टर छीन कर फरार हो गए। वह लोग दूसरा ट्रैक्टर नहीं छोड़ा पाए खनन विभाग की टीम ने दूसरा ट्रैक्टर बड़लिया थाने में रखवाया है।पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद अब क्षेत्र में अवैध बजरी खनन करने वाले व टीम पर हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */