अनाज मंडी में आग लगने की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बताया बेहद भयानक - News Summed Up

अनाज मंडी में आग लगने की घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बताया बेहद भयानक


खास बातें पीएम मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर जताया दुख कहा- मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं घटनास्थल पर अधिकारी हर संभव मदद मुहैया करा रहे हैं- पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए उसे बेहद भयानक बताया. मोदी ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी क्षेत्र में आग लगने की घटना बेहद भयानक है. एलएएनजीपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर किशोर सिंह ने बताया है कि उनके अस्पताल में 34 लोगों की मौत हुई और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है और कुछ की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है. दिल्ली में अनाज मंडी के पास फैक्टरी में आग से अब तक 43 मजदूरों की मौत


Source: NDTV December 08, 2019 05:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */