अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर विराट कोहली ने लिखा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे - Dainik Bhaskar - News Summed Up

अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर विराट कोहली ने लिखा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे - Dainik Bhaskar


Hindi NewsSportsVirat Kohli Anushka Sharma Baby Update | Virat Kohli And Anushka Sharma Set To Welcome Their First Child (Baby) In January 2021विराट-अनुष्का के घर गुड न्यूज: अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर कर विराट कोहली ने लिखा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगेनई दिल्ली 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोविराट कोहली ने गुरुवार को यह फोटो ट्विटर पर शेयर की।विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थीफिलहाल, कोहली आईपीएल की तैयारियों के सिलसिले में यूएई में हैंटीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं। विराट ने गुरुवार सुबह ट्विटर पर यह जानकारी दी। विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं। उनका 6 दिन का क्वारैंटाइन पीरिएड आज यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। विराट ने ट्वीट में कहा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे। ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई।And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/0BDSogBM1n — Virat Kohli (@imVkohli) August 27, 2020And then, we were three! 🥳🥳We couldn’t be more excited! 🤩Drop a ❤️ to wish the happy couple! https://t.co/sK0QiROsqZ — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 27, 2020प्यार करना यानी भगवान का चेहरा देखनातब अनुष्का ने वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है- विक्टर ह्यूगो।’ प्यार के बारे में बात इतनी है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है। यह एक मार्गदर्शक, एक प्रेरक और पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं शुक्रगुजार हूं। सही मायने में जिसने इसे पाया है। वहीं, विराट ने भी अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं। जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति का साथ आशीर्वाद के रूप में देता है जो आपको उस रोज का एहसास कराता है, तब आपके पास सिर्फ एक भावना होती है, आभार।


Source: Dainik Bhaskar August 27, 2020 05:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */