अपराध / जोधपुर में जमीन विवाद में व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, 5-7 लोगों के वारदात को अंजाम देने की आशंका - News Summed Up

अपराध / जोधपुर में जमीन विवाद में व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, 5-7 लोगों के वारदात को अंजाम देने की आशंका


खेड़ापा थाना क्षेत्र के पातों की बासनी गांव की घटनादैनिक भास्कर Apr 18, 2020, 07:02 PM ISTजोधपुर. जिले के खेड़ापा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पातों की बासनी के रहने वाले एक प्रोढ़ की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुबह हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि मृतक व हत्यारों की बीच में जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोपहर तक पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी रही। पांच सात लोगों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।खेड़ापा थानाधिकारी केसाराम ने बताया कि पातों की बासनी निवासी 55 साल के डूंगरराम मेघवाल और भगवानसिंह राजपूत के बीच जमीन को लेकर विवाद चला रहा है। आज सुबह भगवानसिंह, अर्जुन देवासी व 3-4 अन्य लोग बासनी भरकोटिया की तरफ अपने पशु लेकर पहुंचे। तब डूंगरराम मेघवाल सामने आ गया। इस पर कुल्हाड़ी, लाठी और अन्य हथियार से डूंगरराम पर हमला कर दिया गया। कुल्हाड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर रूप से जख्मी डूंगरराम को सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। थानाधिकारी केसाराम के अनुसार हत्यारों की तलाश की जा रही है। गांव के आसपास के इलाकों में सर्च किया जा रहा है। फिलहाल कोई पकड़ में नहीं आया है।


Source: Dainik Bhaskar April 18, 2020 09:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */