अपराध / दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी भी बताए जा रहे नाबालिग - News Summed Up

अपराध / दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी भी बताए जा रहे नाबालिग


केतार थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरारदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 07:19 PM ISTगढ़वा. जिले के केतार थाना क्षेत्र में महुआ चुनने गईं दो नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला आया है। दुष्कर्म के आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। फिलहाल भुक्तभोगी नाबालिग बच्चियों के परिजनों द्वारा केतार थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। घटना 15 अप्रैल की है। दोनों पीड़िता के बयान पर गांव के ही दो नाबालिग लड़कों के के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।वहीं पुलिस ने दोनों पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार केतार थाना क्षेत्र में एक गांव के ही दो अलग-अलग घरों की दो नाबालिग बच्चियां बुधवार की सुबह घर से एक किलोमीटर दूर स्थित सोन नदी के तट के समीप महुआ चुनने के लिए गई थी। वहां पड़ोस के गांव के ही दो अलग-अलग घरों के दो नाबालिगों ने दोनों नाबालिग बच्चियों के साथ जबरन छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। इसकी भनक महुआ चुने गए कुछ ग्रामीणों को लगी ग्रामीणों और पीड़िता के द्वारा घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।इसके बाद पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने बुधवार शाम को घटना की जानकारी थाने में दी। इसके बाद केतार थाना प्रभारी जयनाथ उरांव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए केतार पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मगर दोनों ही आरोपी फरार हैं। इधर, इस घटना को गांव के लोग प्रेम संबंध से जोड़कर भी देख रहे हैं।मामला दर्ज कर लिया गया है, बंशीधर नगर के एसडीपीओ कर रहे हैं जांच : एसपीइस संबंध में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि दुष्कर्म की घटना के मामले में केतार थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बंशीधर नगर के एसडीपीओ मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 13:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */