अपर्णा यादव पति प्रतीक यादव और बेटी संग आइसलैंड में छुट्टियां मना रहीं, शेयर कीं खूबसूरत तस्‍वीरें - News Summed Up

अपर्णा यादव पति प्रतीक यादव और बेटी संग आइसलैंड में छुट्टियां मना रहीं, शेयर कीं खूबसूरत तस्‍वीरें


प्रतीक यादव ने जब सोशल मीडिया पोस्‍ट कर अपर्णा यादव से तलाक का ऐलान किया था, तब अपर्णा ने मीडिया से कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। उनके परिवार में सब ठीक है।प्रतीक यादव ने अपने पोस्‍ट में यह भी लिखा था कि अपर्णा ने उनकी मां से रिश्‍ता तुड़वा दिया। पिता और भाई से भी रिश्‍ता तुड़वा दिया वह केवल मशहूर होना चाहती है। वह अपनी बेटी की कसम खाकर कहते हैं कि उससे बड़ा झूठा इंसान उन्‍होंने पूरी जिंदगी में नहीं देखा।अपने इंस्‍टा पोस्‍ट में मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने लिखा था- 'मैं अपर्णा बिष्ट यादव को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब करे हैं। वह तो बस मशहूर और प्रभावशाली बनना चाहती हैं। अभी, मेरा मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब है, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्हें सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई।'सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव की फोटो इंस्‍टाग्राम पर डालते हुए उन्‍हें परिवार तोड़ने वाला बताया था। प्रतीक और अपर्णा की शादी लंबी दोस्‍ती के बाद 2011 में हुई थी।दो महीने पहले पत्‍नी अपर्णा के ऊपर लगातार आरोप जड़ रहे प्रतीक यादव इस तस्‍वीर में बेटी और पत्‍नी संग बेहद कूल नजर आ रहे हैं। इससे लगता है कि उनके परिवार में सुख शांति दोबारा लौट आई है।


Source: Navbharat Times March 20, 2026 09:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */