अप्रैल से जुलाई तक बक्सर से होकर चलेगी दानापुर-पुणे स्पेशल, यूपी के कई जिलों को मिलेगा फायदा - News Summed Up

अप्रैल से जुलाई तक बक्सर से होकर चलेगी दानापुर-पुणे स्पेशल, यूपी के कई जिलों को मिलेगा फायदा


जागरण संवाददाता, बक्सर। रेलवे ने ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुणे-दानापुर के बीच दैनिक स्पेशल ट्रेन (01449/01450) चलाने का फैसला किया है।यह ट्रेन बक्सर स्टेशन पर रुकेगी, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के जिलों के यात्रियों को स्थानीय स्तर पर बड़ी सुविधा मिलेगी।01449 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल01449 पुणे-दानापुर स्पेशल पुणे से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान, अगले दिन मध्य रात्रि 00:16 बजे बक्सर पहुंचाते हुए दो मिनट ठहराव के बाद आरा होते हुए 2:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।01450 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल01450 दानापुर-पुणे स्पेशल दानापुर से सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करते हुए सुबह 6:43 बजे बक्सर पहुंचेगी और प्रयागराज, जबलपुर और भुसावल होते हुए अगले दिन शाम 6:15 बजे हडपसर (पुणे) पहुंचेगी। यह ट्रेन अप्रैल से जुलाई तक कुल 106 फेरे लगाएगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें एक एसी सेकंड, 5 एसी थर्ड, 6 स्लीपर और 4 सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।बक्सर के छात्रों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों के लिए, जो पुणे-मुंबई क्षेत्र में नियमित आना-जाना करते हैं, यह दैनिक सेवा एक सुविधाजनक और बेहतर विकल्प साबित होगी।


Source: Dainik Jagran March 20, 2026 16:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */