अब कुछ बचत कर लेना चाहते हैं राकेश झुनझुनवाला - News Summed Up

अब कुछ बचत कर लेना चाहते हैं राकेश झुनझुनवाला


नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। व्यक्तिगत तौर पर देश में शेयर बाजार के सबसे बड़े निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा कि उम्र बढ़ने के कारण उनका जोखिम लेने का उत्साह घट रहा है और जल्द ही वह अपनी करीब 10 फीसद संपत्ति को बचत उत्पादों में लगा देना चाहते हैं। वर्ष 2000 और 2007 में स्टार्टअप कंपनियों में पैसा लगाकर नुकसान ङोल चुके झुनझुनवाला ने कहा कि वे निवेश और कारोबारी दोनों ही नजरिए से उनमें कोई फायदा नहीं देखते हैं, क्योंकि उनमें कोई नयापन नहीं होता है।बचत के नाम पर अभी झुनझुनवाला के पास सिर्फ 50,000 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट और पब्लिक प्रोविडेंट फंड में एक करोड़ रुपये है। उनकी शेष अकूत दौलत शेयर बाजार में लगी हुई है। टाइकॉन सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मेरी उम्र बढ़ रही है। मुङो अपनी 5-10 फीसद संपत्ति बचत उत्पादों में लगा देनी चाहिए। मुङो जोखिम लेने की अपनी भावना को काबू में रखना चाहिए।माना जाता है कि राकेश झुनझुनवाला के पास करीब 19,000 करोड़ रुपये (2.7 अरब डॉलर से अधिक) की संपत्ति है। झुनझुनवाला ने कहा कि वह अपनी संपत्ति का पांच फीसद हिस्सा अपने दो बच्चों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट्स के रूप में रख देंगे, जिसे वे कभी भी छू नहीं सकते। इससे उनके बच्चे यदि अपनी शेष पूरी संपत्ति भी मकाऊ में जुए में गंवा देंगे, तब भी आसानी से उनका जीवन चल जाएगा।Posted By: Nitesh


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 05:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */