अब टीटीई आपके रिजर्वेशन टिकट को बिना टच करेगा चेक, पूरा प्रोसीजर QR कोड के जरिए होगा - Dainik Bhaskar - News Summed Up

अब टीटीई आपके रिजर्वेशन टिकट को बिना टच करेगा चेक, पूरा प्रोसीजर QR कोड के जरिए होगा - Dainik Bhaskar


Hindi NewsBusinessIndian Railways Changing Reservation System For QR Scanning Of Ticketsभारतीय रेलवे की नई व्यवस्था: अब टीटीई आपके रिजर्वेशन टिकट को बिना टच करेगा चेक, पूरा प्रोसीजर QR कोड के जरिए होगानई दिल्ली एक दिन पहलेकॉपी लिंकटीटीई के पास टर्मिनल से या अन्य उपकरणों के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन किया जा सकता है।इससे हर टिकट के लिए यूनिक QR कोड जारी किया जाएगारेलवे की यह पहल 22 जुलाई से मुरादाबाद डिवीजन से शुरू कर दी गई हैAdvertisement Advertisementकोरोनावायरस महामारी के चलते अब रेलवे रिजर्वेशन टिकट को लेकर नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। जहां टिकट कलेक्टर यानी टीटी रिजर्वेशन टिकटों को बिना टच किए हुए ही उसकी जांच कर सकेंगे। इसके लिए एक ऐप्लीकेशन होगा जिसे डाउनलोड करने के बाद टीटीई QR कोड से रिजर्वेशन टिकटों की सारी डिटेल की जांच कर सकेंगे। इससे यात्री के मोबाइल फोन के लिंक और QR कोड के मिलान से उसकी यात्रा का डिटेल्स मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो जाएगा।रेलवे की यह सुविधा 22 जुलाई से शुरू कर दी गई हैरेलवे की यह पहल 22 जुलाई से मुरादाबाद डिवीजन से शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि हमने अपने टिकट रिजर्वेशन सिस्टम में बदलाव किया है। इससे हर टिकट के लिए यूनिक QR कोड जारी किया जाएगा। टीटीई के पास टर्मिनल से या अन्य उपकरणों के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन किया जा सकता है।Ticket examiners starts checking tickets by scanning QR codes printed on tickets under Moradabad division of Northern Railway zone, in order to reduce human-to-human contact in view of #COVID19 pandemic. Divisional Manager Tarun Prakash says, "Initiative was launched on July 22." pic.twitter.com/4QVta3Ckw0 — ANI UP (@ANINewsUP) July 23, 2020बता दें कि पिछले साल उत्तर पश्चिम रेलवे 12 स्टेशनों के लिए मोबाइल पर अनारक्षित टिकट आसानी से प्राप्त करने के लिए QR कोड की शुरुआत की थी।QR कोड के माध्यम से टिकट कैसे बुक करें-QR कोड के माध्यम से टिकट बुक करने के लिए, ग्राहक को गूगल प्ले स्टोर से UTS एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप पर रजिस्टर्ड करना होगा। लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। लॉगिन के बाद यूजर को 'बुक टिकट' मेन्यू में QR बुकिंग का चयन करना होगा। स्टेशन परिसर में उपलब्ध QR कोड को स्कैन करना होगा। डेस्टिनेशन और अन्य आवश्यक क्षेत्रों के चयन से बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2020 08:17 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */