मुंबईl सदाबहार अभिनेता देव आनंद के पोते ऋषि आनंद का जल्द बॉलीवुड में डेब्यू होने वाला है, जिसकी सारी तैयारियां लगभग कर ली गई हैl अपनी डेब्यू फिल्म में ऋषि आनंद मुख्य भूमिका में नजर आएंगेlखास बात यह है कि यह फिल्म गोविंदा की सुपरहिट फिल्म साजन चले ससुराल की रीमेक होगीl इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था और इसमें मुख्य भूमिका करिश्मा कपूर, तब्बू और गोविंदा ने निभाई थीl यह अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थीl इसी फिल्म के साथ देव साहब के बेटे सुनील आनंद के सन ऋषि आनंद लॉन्च होंगे lएक बातचीत के दौरान ऋषि आनंद ने कहा कि साजन चले ससुराल के रीमेक को लेकर वह बहुत उत्साहित हैl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी फिल्म के बारे में कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी और लोगों को इस फिल्म की कहानी पता हैl वैसे इस साल बॉलीवुड में और भी कई स्टार्ट किड्स डेब्यू करने वाले हैंl जिनमें अभिमन्यु दसानी, अनन्या पांडे, करण देओल, आलिया फर्नीचरवाला और प्रनूतन बहल जैसे नाम शामिल हैl वही 2018 में सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में दमदार डेब्यू कर स्टारकिड्स के तौर पर अपना नाम चमका लिया हैl अब देखना है कि 2019 में आ रहे इन बच्चों का फ़िल्मी करियर इन्हें कहा ले जाता हैl हालाँकि सभी इसके लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैlपरेश रावल के बेटे भी फिल्म बमफाड़ से फिल्मों में आयेंगे। अनुराग कश्यप इस फिल्म को प्रेजेंट करेंगे जबकि रंजन चंदेल पहली बार निर्देशन की कमान संभालने जा रहे हैं। इस फिल्म से साऊथ की हीरोइन शालिनी पांडे का भी बॉलीवुड डेब्यू होगा।यह भी पढ़ें: ये भारत की कटरीना हैं, कभी सलमान खान ऐसा सीन देखकर हो गए थे...Posted By: Manoj Khadilkar
Source: Dainik Jagran February 07, 2019 12:22 UTC