टोंक| अमर ज्योति पब्लिक स्कूल में बाल भास्कर प्राप्त करते ही बालकों के चेहरे खिल उठे।टोंक| सवाई माधोपुर रोड़ बीसलपुर कॉलोनी स्थित अमर ज्योति पब्लिक स्कूल में बुधवार को बाल भास्कर का वितरण किया गया। बाल भास्कर की प्रतियों मिलते ही बालकों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में यादव महासभा टोंक जिलाध्यक्ष बनवारीलाल यादव ने कहा कि बाल भास्कर से बालकों को ज्ञानवर्धक बातें पढ़ने सीखने को मिलती है। इससे बालकों का बौद्धिक मानसिक विकास होगा। प्रधानाध्यापक शिवलाल यादव ने कहा कि हमारे स्कूल में बच्चों को क्रिएटिव बनाने के लिए निबंध, मीनिंग, मेहंदी, पहाड़ा आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इसके अलावा मैजिक शो सहित अन्य कई ऐसी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं जिनसे बच्चों का मनोरंजन होता है। दैनिक भास्कर एसएमडी जिला प्रभारी पप्पू लाल जागा ने कहा कि दैनिक भास्कर परिंडा अभियान, तिलक होली, बेटी बचाओ अभियान सहित कई सामाजिक जागरूकता वाले आयोजन करता है। इस अवसर पर नरसी कुशवाह, मुकेश मीना, रीना साहू, कृष्णा चौपदार, ओमप्रकाश मीना, अंकूर चौपदार, संतोष मेरूठा, मीनाक्षी मीना, सत्यनारायण जांगिड़, आबिद खान आदि मौजूद रहे।
Source: Dainik Bhaskar February 07, 2019 01:41 UTC