On this #IndependenceDay, lets come together for them, lets come #Together4India. जिससे जितनी हो सके उतनी मदद कीजिये... बस नज़रअंदाज़ मत कीजिये, share the way YOU care. Jai Hind 🙏🏻 pic.twitter.com/WHCuabljEI — Akshay Kumar (@akshaykumar) August 15, 2020अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, "हम इन सभी लोगों को जानते हैं, हम सभी की जिंदगी में इनकी अहम भूमिका है। इस स्वतंत्रता दिवस उनके लिए साथ आइए, देश के लिए साथ आइए, जिससे जितनी हो सके, उतनी मदद कीजिए। बस नजरअंदाज मत कीजिए। देखभाल का अपना तरीका साझा कीजिए। जय हिंद।"अजय देवगन का 'तान्हाजी' सैल्यूटअजय देवगन ने वीर जवानों को अपने अंदाज में सैल्यूट किया है। उन्होंने लिखा है, "74वें स्वतंत्रता दिवस पर हर एक वीर और अनसंग हीरो को तान्हाजी सलाम करते हैं।" इसके आगे उन्होंने अपनी फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' का प्रमोशन किया है, जो एक मूवी चैनल पर टेलीकास्ट हो रही है।अनुपम ने की देश के फलने-फूलने की कामनाअनुपम खेर ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा है, "हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों साल तक फूले-फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए। भारत माता की जय। जय हिंद। हम सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!" लता मंगेशकर ने साझा किया गीतस्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपने गीत 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा' की यूट्यूब लिंक साझा कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है, "नमस्कार, आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।"इसी तरह विक्की कौशल, स्वरा भास्कर, सुनील ग्रोवर समेत कई अन्य सेलेब्स ने भी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।विक्की कौशल ने लिखा- 74वें स्वतंत्रता दिवस को शुभकामनाएं।स्वरा भास्कर ने लिखा- सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।Happy independence day, Fellow Indians.. 🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/lzvpPL8RL8 — Swara Bhasker (@ReallySwara) August 14, 2020सुनील ग्रोवर ने लिखा- स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं।Happy Independence Day! Proud to be an Indian.
Source: Dainik Bhaskar August 15, 2020 05:16 UTC