'अमेजन पर बिक रही बुक', नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा - News Summed Up

'अमेजन पर बिक रही बुक', नरवणे की किताब को लेकर राहुल गांधी का बड़ा दावा


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि नरवणे की किताब अमेजन पर उपब्ध है।बता दें कि पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे (रिटायर्ड) की किताब के कथित सर्कुलेशन की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा पब्लिकेशन हाउस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने भी कहा है कि अभी किताब पब्लिश नहीं हुई है।राहुल गांधी ने क्या दावा किया? उन्होंने कहा, "यहां मिस्टर नरवणे का एक ट्वीट है जिसमें लिखा है - "बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें"। मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे। पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। लेकिन किताब Amazon पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है, "प्लीज़ 2023 में मेरी किताब खरीदें।"


Source: Dainik Jagran February 10, 2026 06:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */