डिसक्लेमर :यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।(ललित के झा) वाशिंगटन, 15 अगस्त (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने उम्मीद जतायी है कि उनके देश में भारतीय पेशेवरों का स्वागत जारी रहेगा क्योंकि उनकी प्रतिभा ने देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है । ओहियो प्रांत के गवर्नर माइक डे वाइन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में संधू ने विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उच्च शिक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संभावित तालमेल पर भी बात हुई, जहां भारत की प्रतिभाएं महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं । भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘बैठक के दौरान
Source: Navbharat Times August 15, 2020 11:48 UTC