अमेरिकी चुनाव: डोनाल्‍ड ट्रंप ने जारी किया प्रचार वीडियो, नजर आए पीएम मोदी - News Summed Up

अमेरिकी चुनाव: डोनाल्‍ड ट्रंप ने जारी किया प्रचार वीडियो, नजर आए पीएम मोदी


वॉशिंगटनअमेरिका में रह रहे करीब 20 लाख भारतीय मूल के मतदाताओं को लुभाने के लिए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की टीम ने अपना पहला प्रचार विडियो जारी किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के अहमदाबाद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण का एक हिस्‍सा नजर आ रहा है। पीएम मोदी और ट्रंप ने फरवरी में अमेरिकी राष्‍ट्रपति की अहमदाबाद यात्रा के दौरान विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया था।ट्रंप के साथ उनकी पत्‍नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका भी थीं। इसके अलावा ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भारत यात्रा पर आए थे। ट्रंप के प्रचार अभियान से जुड़ीं किंबरले गुइलफोयले ने कहा, 'अमेरिका का भारत के साथ शानदार संबंध है। हमारे प्रचार अभियान को भारतीय अमेरिकी लोगों से भरपूर समर्थन म‍िल रहा है।' चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने भी इसे रीट्वीट किया।यह विज्ञापन जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ‘फोर मोर ईयर्स' नामक शीर्षक वाला 107 सेकंड का यह वीडियो मोदी और ट्रंप के फुटेज के साथ शुरू होता है जिसमें दोनों पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाथ में हाथ डाले हुए चल रहे थे। उस समय दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं ने 50,000 से अधिक की संख्या में आए भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था। अमेरिका में अपने हजारों समर्थकों के बीच, मोदी ने उस भाषण में ट्रम्प की खूब प्रशंसा की थी।‘ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कम‍िटी’ के सह-अध्यक्ष अल मेसन ने वीडियो की रूपरेखा तय की है। मोदी भारतीय-अमेरिकियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं। उनकी इसी स्टार अपील ने हर बार रिकॉर्ड भीड़ को आकर्षित किया है। 2015 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और फिर दो साल बाद सिलिकॉन वैली में उनका संबोधन ऐतिहासिक रहा था, जिनमें काफी संख्या में लोग जुटे थे। पिछले साल सितंबर में ह्यूस्टन में उनके "हाउडी मोदी" संबोधन में रिकॉर्ड 50,000 लोगों ने भाग लिया था।


Source: Navbharat Times August 23, 2020 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */