अयोध्या में 3 दिन आठवीं तक के स्कूल बंद: यहां रात का तापमान 5°C, 12 ट्रेनें लेट पहुंची - Ayodhya News - News Summed Up

अयोध्या में 3 दिन आठवीं तक के स्कूल बंद: यहां रात का तापमान 5°C, 12 ट्रेनें लेट पहुंची - Ayodhya News


अयोध्या में 3 दिन आठवीं तक के स्कूल बंद:अयोध्या में सोमवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह में कम लोग ही सड़कों पर निकले। कुछ स्थानों पर विजीबिलिटी एक मीटर होने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किय. अयोध्या डीएम ने सर्द मौसम को देखते हुए अगले 3 दिन स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 1 से 8वीं क्लास के स्कूलों को बंद रखा जाएगा।सबसे पहले ये दो तस्वीरें देखिएरेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा कोहरे का असरकोहरे और ठंड का सबसे ज्यादा असर रेल और हवाई सेवाओं पर पड़ा है। अयोध्या से आने-जाने वाली करीब 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, अयोध्या एयरपोर्ट से जुड़ी दो उड़ानों के भी विलंब से पहुंचने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 2.5 डिग्री नीचे है। दिन और रात दोनों समय कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।1.1 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से बह रही हवासापे वातावरण में नमी अधिक होने के कारण कोहरा लंबे समय तक टिके रहने की संभावना है। हवा की गति 1.1 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा दक्षिण-पश्चिमी दिशा से चली। कम रफ्तार की हवा के चलते ठंड और कोहरे का प्रभाव और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी जारी की है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुबह और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने को कहा गया है।


Source: NDTV December 23, 2025 11:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */