संक्षेप: एक ताजा सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि भारतीय जनता पार्टी का गढ़ अब भी अभेद्य बना हुआ है। एक बार फिर भाजपा यहां प्रचंड बहुमत की सरकार बना सकती है। वहीं, आम आदमी पार्टी कांग्रेस से आगे निकल सकती है।गुजरात में भले ही विधानसभा चुनाव दो साल बाद है, लेकिन राजनीतिक गहमा गहमी अभी से तेज हो चुकी है। सरकार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर चुकी है तो विपक्ष अपने मोर्चे को मजबूत करने में जुटा है। इस बीच आए एक ताजा सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गढ़ अब भी अभेद्य बना हुआ है। एक बार फिर भाजपा यहां प्रचंड बहुमत की सरकार बना सकती है। हालांकि, दिल्ली में हार के बाद विस्तार योजना पर ध्यान लगा रहे अरविंद केजरीवाल के लिए भी इस सर्वे में खुशखबरी दिख रही है।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨भाजपा को मिल सकता करीब 50 पर्सेंट वोट शेयर सर्वे एजेंसी वीप्रीसाइड की ओर से किए गए सर्वे में 40 हजार से अधिक लोगों की राय ली गई है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को अब भी इस राज्य में किसी राजनीतिक दल से टक्कर मिलती नहीं दिख रही है। भाजपा अकेले 49.5 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा कर सकती है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी रिकॉर्ड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।केजरीवाल के लिए खुशखबरी, कांग्रेस की लेती दिख रही जगह सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में आ सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत हासिल करने वाली अरविंद केजरीवाल की पार्टी इस बार 24.8 फीसदी वोट शेयर हासिल करके कांग्रेस से आगे निकल सकती है। देश की सबसे पुरानी पार्टी को इस बार 17.3 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 8.4 फीसदी ने अन्य को वोट देने या फिर अभी अनिश्चिय की स्थिति में होने की बात कही है।सौराष्ट्र-कच्छ में 'आप' दिखा सकती है दम सौराष्ट्र-कच्छ के क्षेत्र में भाजपा को 47 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना जताई गई है तो यहां 'आप' भी दमदार प्रदर्शन करते हुए 28 फीसदी वोट हासिल सकती है। वहां कांग्रेस को यहां महज 16 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।उत्तरी गुजरात में क्या हाल उत्तरी गुजरात में भाजपा को 51 फीसदी वोट मिलने की संभावना है तो आम आदमी पार्टी को 22 और कांग्रेस को 19 फीसदी वोट शेयर मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
Source: NDTV January 20, 2026 11:24 UTC