Hindi NewsLocalRajasthanAlwar210 Mm Of Rain In Sodawas, 195 In Behror And 192 Mm In Neemrana, The Fields Became Fullअलवर के आधे जिले में रिकॉर्ड बारिश: सोड़ावास में 210 मिमी, बहरोड़ में 195 और नीमराणा में 192 मिमी बारिश, खेत हो गए लबालबअलवर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबहरोड़ के निकट निभोर गांव में खेत लबालब।जिले में रविवार शाम से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। सिंचाई विभाग के अनुसार बहरोड़, साेडावास, बानसूर व नीमराणा के क्षेत्र में रिकॉर्ड बारिश हुई है। इस पूरे क्षेत्र में रविवार शाम चार बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक औसतन करीब 200 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि सोड़ावास में 210 मिमी बारिश हुई है। इन क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि करीब दो दशक से अधिक समय के बाद में अच्छी बारिश हुई है।खैरथल कस्बे में इस तरह भर गया पानी।खेतों में भरा गया पानीबहरोड़, सोड़ावास व शाहजहांपुर के आसपास के खेतों में पानी भर गया। खेत के खेत लबालब नजर आए। यहां रविवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। रात को भी बारिश होती रही है। इस कारण नदी-नालों में भी पानी की आवक तेज हुई है।जहां बड़े बांध, वहां पानी कमइस बार जहां बड़े बांध हैं वहां बारिश कम है। जयसमंद, सिलीसेढ़, मंगलसर सहित अनेक जगहों के बांधों के क्षेत्र में औसतन केवल 30 मिमी बारिश ही हुई है। इस कारण बांधों में पानी ज्यादा आवक नहीं है।बहरोड़ में कुंड रोड पर भर गया पानी।कहां कितनी बारिश हुईअलवर 44, रामगढ 13, मुण्डावर 124, बहरोड़ 195, बानसूर 136, लक्ष्मणगढ़ 54, तिजारा 51, कठूमर 7, किशनगढ़बास 37, मालाखेड़ा 56, राजगढ़ 9, टपूकड़ा 22, बहादरपुर 22, नीमराणा 192, थानागाजी 18, कोटकासिम 60, गोविंदगढ़ 17, अलवर 53, जसमंद 35, मंगलसर 23, सोडावास 210, सिलीसेढ़ 27मुण्डावर में सड़कों पर इस तरह आ गया पानी।जिले में 153 मिमी बारिशजिले में औसत 555 मिली बारिश होनी चाहिए। अब तक 153 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले दो दिनों में ही बारिश बढ़ी है। एक दिन पहले जिले में केवल 79 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 04:01 UTC