अलवर में अब केवल 23 कोरोना के मरीज: कोरोना के 2 नए पॉजिटिव आए, पहली बार कोरोना के एक्टिव केस 25 से नीचे आए - News Summed Up

अलवर में अब केवल 23 कोरोना के मरीज: कोरोना के 2 नए पॉजिटिव आए, पहली बार कोरोना के एक्टिव केस 25 से नीचे आए


Hindi NewsLocalRajasthanAlwar2 New Corona Positives Came, For The First Time Active Cases Of Corona Came Below 25अलवर में अब केवल 23 कोरोना के मरीज: कोरोना के 2 नए पॉजिटिव आए, पहली बार कोरोना के एक्टिव केस 25 से नीचे आएअलवर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकअलवर शहर में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोग।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बाद अलवर जिले में पहली बार कोरोना के एक्टिव केस 25 से कम हो गए हैं। अब जिले में केवल 23 कोरोना के मरीज हैं। जबकि रविवार को दो नए पॉजिटिव भी आए हैं। जिले भर के अस्पातलों में एक भी कोरोना का मरीज भर्ती नहीं है।सबसे देर से घटे हैं मरीजपूरे प्रदेश की तुलना में अलवर जिले में सबसे धीमी गति से कोरोना के केस कम हुए हैं। तभी तो जिले में अब भी 23 एक्टिव केस हैं। जबकि पिछले करीब 15 दिनों में कई बार लगातार शून्य नए केस आए हैं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के अंतिम चरण में भी अलवर में नए पॉजिटिव आते रहे। इस कारण यहां एक्टिव केस काफी देरी से कम हो सके हैं।अब तीसरी लहर का भी डरकोरोना संक्रमण कम होने के बाद गाइडलाइन का उल्लंघन होने लगा है। जिसे देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर का भी डर है। बार-बार एक्सपर्ट चेता रहे हैं कि गाइडलाइन का पालन करें। दो गज की दूरी रखें। मास्क का उपयोग करें। भीड़ में जाने से बचें। लेकिन अब गांव से लेकर शहरों में गाइडलाइन का पालन कम हो गया है। दूसरी और सरकार व प्रशासन तीसरी लहर से बचने के इंतजामों में जुटा हुआ है।वैक्सीन भी नहीं मिल रहीवैक्सीनेशन से ही कोरोना की तीसरी लहर से आमजन को बचाया जासकता है। जबकि अलवर जिले में वैक्सीनेशन काफी धीमा हो गया है। शुरूआत के दिनों में अलवर वैक्सीनेशन में नम्बर वन चल रहा था। लेकिन अब डोज नहीं मिलने के कारण पिछड़ गया है। वैक्सीन आने के बाद सेंटर पर भीड़ पड़ती है। जिससे भी संक्रमण का डर रहता है।


Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */