Hindi NewsLocalRajasthanAlwar748 Recovered In One Day, Still More Than 5 Thousand Active Cases In District, Worry About Third WaveAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपअलवर में 284 नए पॉजिटिव: एक दिन में रिकवर हुए 748, जिले में 7 दिन में एक्टिव केस 10 हजार से कम होकर 5 हजार पर पहुंचेअलवर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकवैक्सीन लगवाने वालों की लाइन।अलवर जिले में पिछले करीब सप्ताह भर से अधिक समय से लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज घटे हैं। बुधवार को जिले में 284 नए पॉजिटिव आए। वहीं 748 मरीज रिकवर हुए हैं। अब भी जिले में कोरोना के एक्टिव केस 5 हजार 28 हैं। लगातार एक्टिव केस कम होने लगे हैं। जब से नए पॉजिटिव कम आने लगे हैं तब से लगातार एक्टिव केस कम हुए हैं। एक सप्ताह पहले जिले में एक्टिव केस 11 हजार के पास पहुंच गए थे। अब उससे ठीक आधे आ चुके हैं। जिले में 18 मई को 10 हजार एक्टिव केस थे। जबकि 14 मई को एक्टिस केस 11 हजार के आसपास थे।ऑक्सीजन मिल रही, मरीज कम हो रहेरोजाना कोरोना की आने वाली रिपोर्ट के आधार पर यह कहा जा सकता है कि अब अलवर में मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिल रही है। जिसके कारण ऑक्सीजन बेड वाले मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। इस समय जिले में ऑक्सीजन बेड पर 360 मरीज हैं। जबकि आठ दिन पहले ऑक्सीजन बेड वाले मरीजों की संख्या 700 पहुंच गई थी। इस तरह आसीयू के मरीज भी कम हुए हैं। अब तीसरी लहर से मुकाबला करने की रणनीति बनने लगी है। आमजन को अब भी कोरोना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है।26 मई को कहां से कितने पॉजिटिव आएअलवर शहर 86बानसूर व बहरोड़ 10-10भिवाड़ी 6खेड़ली 8किशनगढ़बास 11कोटकासिम 10लक्ष्मणगढ़ 17मालाखेड़ा 25मुण्डावर 16राजगढ़ 13रामगढ़ 8रैणी 19शाहजहांपुर 15थानागाजी 17तिजारा 13कुल पॉजिटिव आए 284ये है जिले का हालनए पॉजिटिव आए 284रिकवर 748एक्टिव केस 5028ऑक्सीजन सपोर्ट 360आइसीयू 113वेंटिलेटर 76
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 12:22 UTC