Hindi NewsLocalRajasthanAlwarFor The First Time In The District, Active Cases Came Down To Less Than 300, Less Patients In The Hospitalअलवर में 4 नए पाॅजिटिव आए: जिले में पहली बार एक्टिव केस घटकर 300 से कम हुए, अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी कमअलवर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना वैक्सीन लगवाने वालों क�अलवर जिले में बुधवार को केवल 4 नए कोरोना पॉजिटिव आए। अब एक्टिव केस की संख्या पहली बार घटकर 286 पर आ गई है। जबकि पिछले कई दिनों से एक्टिव केस 400 के आसपास थे। मेडिकल अधिकारी तीसरी लहर को लेकर बराबर चेता रहे हैं। जिले के शिशु अस्पताल में आवश्यक इंतजाम भी बढ़ाए गए हैं।ऑक्सीजन पर 5, वेंटिलेटर पर 2 मरीजजिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन पर 5 और वेंटिलेटर पर 3 मरीज भर्ती हैं। आइसीयू में कोई मरीज नहीं है। अब तक अलवर जिले में कोरोना से 307 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।रोजाना 13 हजार सैंपल जांचमेडिकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में हर दिन 13 हजार से अधिक सैंपल की जांच होती है। सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई गई है। असल में अलवर में लगातार संक्रमित आते रहे हैं। जबकि प्रदेश के कई जिलों में नए पॉजिटिव की संख्या शून्य हो चुकी है।7 जुलाई को आए नए पॉजिटिवबहरोड़ 2बानसूर व मुण्डावर 1-1
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 13:20 UTC