असमंजस में प्रेक्टिकल नहीं देने वाले छात्र - News Summed Up

असमंजस में प्रेक्टिकल नहीं देने वाले छात्र


जागरण संवाददाता, धनबाद : प्रायोगिक परीक्षा नहीं देने वाले मैट्रिक व इंटर के छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं स्कूल भी इसको लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। जैक ने आदेश में स्पष्ट कहा है कि पूर्व में परिषद द्वारा आयोजित प्रायोगिक एवं आंतरिक परीक्षा में अनुपस्थित या वंचित रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। अप्रैल में अचानक लाकडाउन घोषित होने के कारण बीच में ही प्रायोगिक तथा आंतरिक परीक्षा स्थगित करनी पड़ी। जिसके कारण काफी संख्या में बच्चे प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। अब बच्चे स्कूल व कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में उन छात्र छात्राओं को जिनका प्रायोगिक परीक्षा और आंतरिक परीक्षा नहीं हो पाया है, उन्हें रिजल्ट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। बताते चलें कि जिले में मैट्रिक तथा इंटर के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 55 हजार से भी अधिक है। एक सप्ताह पहले ही जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से सात-आठ स्कूलों ने प्रायोगिक सामग्री प्राप्त की है। इन स्कूलों में मैट्रिक का प्रैक्टिकल ही नहीं हुआ है। इस बात की भी चर्चा है, कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ बचे हुए बच्चों की प्रायोगिक परीक्षा कुछ दिन पहले ही ले लिया गया है। वहीं दूसरी और कॉलेज में भी इंटर के छात्र-छात्राएं प्रायोगिक परीक्षा के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं शिक्षकों का कहना है कि ऐसे छात्रों को अभी रुकने के लिए कहा जा रह हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को इस संबंध में पत्र भी लिखा गया है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 04, 2021 15:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */