अस्थमा के लिए है कारगर साबित होता है भुजंगासन, जानें करने का तरीका - News Summed Up

अस्थमा के लिए है कारगर साबित होता है भुजंगासन, जानें करने का तरीका


अस्थमा के लिए है कारगर साबित होता है भुजंगासन, जानें करने का तरीकाएक शोध में भुजंगासन के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो भुजंगासन कई बीमारियों में फायदेमंद है। इससे कब्ज अस्थमा महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म में समस्या को दूर किया जा सकता है।नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में योग बेहद पॉपुलर है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए योग करने की सलाह देते हैं। खासकर कोरोना काल में इसका महत्व बहुत बढ़ गया है। योग के कई आसन हैं। इनमें एक आसन भुजंगासन है। यह आसन कई रोगों में फायदेमंद साबित होता है। खासकर अस्थमा के लिए यह रामबाण इलाज है। साथ ही भुजंगासन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके कई अन्य फायदे भी हैं। योग विशेषज्ञ लोगों को रोजाना भुजंगासन करने की सलाह देते हैं। आइए, भुजंगासन के बारे में सबकुछ जानते हैं-भुजंगासन क्या हैभुजंगासन दो शब्दों भुजंग और आसन से मिलकर बना है। अंग्रेजी में इस आसन को कोबरा पोज़ कहते हैं। इस योग में सांप की तरह अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस योग को करने से पेट पर अधिक बल पड़ता है। इससे पाचन तंत्र बहुत मज़बूत होता है। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या है, तो रोज़ाना भुजंगासन करें। ijtsrd.com पर छपी एक शोध में भुजंगासन के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस शोध की मानें तो भुजंगासन कई बीमारियों में फायदेमंद है। इससे कब्ज, अस्थमा, महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म में समस्या को दूर किया जा सकता है।भुजंगासन के फायदे-इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं।-कंधों और बाहों को मजबूती प्रदान होता है।-शरीर में लचीलापन बढ़ता है।-तनाव और थकान को दूर करता है।-हृदय स्वस्थ रहता है।-अस्थमा के लक्षणों में आराम मिलता है।कैसे करें भुजंगासनसमतल और स्वच्छ जमीन पर दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं और थोड़ी देर आराम करें। इसके बाद पुश अप मुद्रा में आकर शरीर के अगले हिस्से को उठाएं। इस आसान को अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस मुद्रा में अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार रहें। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। इसे रोजाना दस बार जरूर करें।डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।Pic credit- ps_yogasanaशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 08, 2021 17:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */