आईपीएल में इंतजार करता रहा विश्व का नंबर वन टी20 बल्लेबाज, नंबर वन ऑलराउंडर को मिले दौ मौके - News Summed Up

आईपीएल में इंतजार करता रहा विश्व का नंबर वन टी20 बल्लेबाज, नंबर वन ऑलराउंडर को मिले दौ मौके


आईपीएल में इंतजार करता रहा विश्व का नंबर वन टी20 बल्लेबाज, नंबर वन ऑलराउंडर को मिले दौ मौकेRizwan Noor Khanइंडियन प्रीमियर लीग 2021 कोरोना की वजह से स्‍थगित हो चुकी है। हालांकि, इससे पहले टूर्नामेंट में 29 मैच खेले जा चुके थे। आईपीएल में हिस्‍सा ले रहे दुनिया के नंबर वन टी20 बल्‍लेबाज और नंबर वन ऑलराउंडर बेंच पर बैठे खुद को मौका मिलने का इंतजार करते रह गए। इससे दर्शक इनके धुरंधर खेल का आनंद लेने से भी चूक गए।डेविड मलान और मोहम्‍मद नबीआईपीएल के 14वें सीजन में दुनिया के नंबर वन टी20 बल्‍लेबाज डेविड मलान और नंबर वन ऑलराउंडर मोहम्‍मद नबी ने हिस्‍सा लिया। लेकिन, ये दोनों प्‍लेयर्स आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन पोजीशन पर काबिज हैं। इंग्‍लैंड के धाकड़ बल्‍लेबाज डेविड मलान ने आईपीएल में पंजाब किंग्‍स के जरिए डेब्‍यू किया। जबकि मोहम्‍मद नबी सनराइजर्स हैदराबाद टीम में थे और उनका यह पांचवां सीजन था।पंजाब के जरिए आईपीएल में डेब्‍यूपंजाब किंग्‍स टीम में शामिल होकर डेविड मलान ने आईपीएल में डेब्‍यू किया। लेकिन, उन्‍हें प्‍लेइंग इलेवे में शामिल होने के लिए कई मैच तक इंतजार करना पड़ा। टूर्नामेंट स्‍थगित होने से पहले तक पंजाब किंग्‍स ने कुल 8 मैच खेले, लेकिन मलान को केवल एक मैच में खेलने का मौका मिला। बाकी मैचों की प्‍लेइंग इलेवेन में शामिल किए जाने का इंतजार करते रह गए। डेविड मलान ने एकमात्र खेले मैच में 1 चौका और 1 छक्‍के की मदद से 26 बॉल में 26 रन बनाए। पंजाब ने मलान को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।पांचवें सीजन में केवल 2 मैच मिलेआईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर अफगानिस्‍तान के मोहम्‍मद नबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में हिस्‍सा लिया। सनराइर्ज ने कुल 7 मैच खेले, लेकिन मोहम्‍मद नबी को केवल 2 मैचों में ही खेलने का मौका मिला। बाकी मैचों में वह टीम का हिस्‍सा बनने का इंतजार करते रह गए। मोहम्‍मद नबी ने दो मैचों में 5 ओवर डाले और 2 विकेट लिए और उनके बल्‍ले से 31 रन निकले। मोहम्‍मद नबी आईपीएल में 2017 से खेल रहे हैं।…Nextये भी पढ़ें : टी20 क्रिकेट की रन मशीन हैं ये 4 बल्लेबाजIPL Tally: बाउंड्री जड़ने में सबसे आगे DC का बल्लेबाजIPL : रैना, धोनी, कोहली और गिलक्रिस्ट के नाम खास रिकॉर्ड3 महीने में 15 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, सचिन भी शामिलआईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूल


Source: Dainik Jagran May 07, 2021 08:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */