आईपीएल में सबसे आगे चल रहे ये 5 बल्लेबाज, गेंदबाजों में हर्षल पटेल पहले नंबर पर, देखें पूरी लिस्टRizwan Noor Khanइंडियन प्रीमियरल लीग 2021 में 15 मैच अब तो हो चुके हैं। आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाकर 5 बल्लेबाज चोटी पर पहुंचे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज का नंबर वन पोजीशन पर कब्जा है। वहीं, टॉप 5 गेंदबाजों में आरसीबी के हर्षल पटेल नंबर वन पर काबिज हैं। इसी तरह टीम टैली में केकेआर को शिकस्त देकर धोनी की टीम नंबर वन पर पहुंच चुकी है।टैली में 3 टीमें बराबर अंकों के साथटीम प्वाइंट्स टैबल में सबसे ज्यादा 6 अंक लेकर एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स नंबर वन पर काबिज हो गई है। जबकि, आरसीबी कम रनरेट के चलते 6 अंक होने के बावजूद नंबर पर खिसक गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स भी 6 अंक होने के बावजूद कम नेट रनरेट के चलते तीसरे नंबर पर है। पंजाब किंग्स 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।शिखर धवन को छूने वाला कोई नहींटॉप 5 बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन नंबर पर पोजीशन पर काबिज हैं। शिखर धवन 231 रन बना चुके हैं और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 29 बाउंड्री लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल 176 रन बनाकर काबिज हैं। तीसरे नंबर पर 173 रन बनाकर सनराइजर्स के जॉनी बैरिस्टो, चौथे नंबर पर 164 रन बनाकर सीएसके के फॉ प्लेसिस और पांचवें स्थान पर 164 रन बनाकर केकेआर के नितीश राणा हैं।नंबर वन बने रहेंगे हर्षल पटेलटॉप 5 गेंदबाजों में सबसे ज्यादा 9 विकेट चटकाकर आरसीबी के गेंदबाज हर्षल पटेल नंबर वन पोजीशन पर काबिज हैं। हर्षल पटेल के नाम इस सीजन का पहला 5 विकेट हॉल भी दर्ज है। 8 विकेट लेकर सीएसके के दीपक चहर दूसरे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान और मुंबई इंडियंस के राहुल 8-8 विकेट लेकर तीसरे और चौथे नंबर पर काबिज हैं। केकेआर के आंद्रे रसेल 7 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।आरसीबी, मैक्सवेल और सैमसन के पास मौकाआईपीएल में 22 अप्रैल को आरसीबी और राजस्थान के बीच मैच है। इस मैच को आरसीबी जीतती है तो वह 2 अंक हासिल कर नंबरवन पर पहुंच जाएगी। राजस्थान यह मैच जीतता है तो वह 4 अंक हासिल कर मुंबई से आगे चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा। आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में अर्धशतक लगाकर 3 हाफ सेचुरी जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। वहीं, संजू सैमसन इस मैच शतक ठोकर दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।…NextA ROYAL battle awaits us, as we begin our 2nd leg of fixtures at the Wankhade! 👑 It’s MATCH DAY, 12th Man Army! 🤩#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2021 #RCBvRR #DareToDream pic.twitter.com/GB10DS9aiF — Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) April 22, 2021ये भी पढ़ें : आईपीएल में कब कौन सा मैच किसके साथ होगा, देखें फुल शिड्यूल3 महीने में 15 क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, सचिन भी शामिलआखिरी वनडे में सचिन ने जड़ी थी फिफ्टी, 9 साल बाद भी फॉर्म बरकरारफिक्सिंग में दो पर बैन लगा, भारत के दिग्गज भी आ चुके लपेटे मेंIPL Auction 2021: सबसे महंगे बिके ये 8 खिलाड़ी
Source: Dainik Jagran April 22, 2021 12:11 UTC