आईसीसी रैंकिंग में बांग्लादेशी प्लेयर्स का जलवा, जसप्रीत बुमराह समेत 6 की पोजीशन बदली - News Summed Up

आईसीसी रैंकिंग में बांग्लादेशी प्लेयर्स का जलवा, जसप्रीत बुमराह समेत 6 की पोजीशन बदली


आईसीसी रैंकिंग में बांग्लादेशी प्लेयर्स का जलवा, जसप्रीत बुमराह समेत 6 की पोजीशन बदलीRizwan Noor Khanआईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बांग्‍लादेशी प्‍लेयर्स ने सबसे लंबी छलांग मारी है। टॉप 15 से बाहर रहे गेंदबाज मुस्‍तफिजुर रहमान ने टॉप 10 में प्रवेश कर लिया है। जबकि, मेहदी हसन नंबर दो गेंदबाज बन गए हैं। ऑलराउंडर्स में बांग्‍लादेश प्‍लेयर नंबर वन पोजीशन पर काबिज है। वनडे के टॉप 10 गेंदबाजों में से 6 गेंदबाजों की रैंकिंग बदल गई है। भारतीय स्‍टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।दो बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की लंबी छलांगआईसीसी की ताजा गेंदबाजी रैंकिंग में बांग्‍लादेश के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया है। बांग्‍लादेश के गेंदबाज मेहदी हसन करियर की सर्वश्रेष्‍ठ रैंकिंग हासिल करते हुए दुनिया के नंबर दो वनडे गेंदबाज बन गए हैं। मेहदी ने 3 स्‍थान की छलांग लगाई है। वहीं, टॉप 15 से बाहर चल रहे बांग्‍लादेशी गेंदबाज मुस्‍तफिजुर रहमान ने सबसे लंबी छलांग मारी है। वह टॉप 15 गेंदबाजों में भी शामिल नहीं थे, लेकिन वह 8 स्‍थान की छलांग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं।टॉप 10 गेंदबाजों में से 6 के स्‍थान बदलेबांग्‍लादेश गेंदबाजों की लंबी छलांग से टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्‍ट में 6 गेंदबाजों के स्‍थान बदल गए हैं। न्‍यूजीलैंड के स्‍टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्‍ट अपनी जगह पर यानी नंबर वन पोजीशन पर बरकरार हैं। लेकिन नंबर दो पर काबिज रहे अफगानिस्‍तान के मुजीब उर रहमान अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इसी तरह तीसरे नंबर पर न्‍यूजीलैंड मैट हैनरी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।जसप्रीत बुमराह को रैंकिंग में नुकसानटॉप 10 वनडे गेंदबाजों की लिस्‍ट में एकमात्र भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। रैंकिंग में एक स्‍थान के नुकसान के साथ वह अब चौथे से पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। इसी तरह ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्‍गज गेंदबाज पैट कमिंस भी एक स्‍थान के नुकसान के साथ 9वें से आखिरी स्‍थान पर यानी 10वें नंबर पहुंच गए हैं।बांग्‍लादेशी खिलाड़ी नंबर वन ऑलराउंडरबल्‍लेबाजी रैंकिंग में बांग्‍लादेश के मुशफिकुर रहीम ने करियर की सर्वश्रेष्‍ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। वह अब 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। मुशफिकुर को श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे मैचों में शानदार बल्‍लेबाजी का फायदा मिला है। वहीं, टॉप 10 ऑलराउंडर्स की लिस्‍ट में नंबर वन की पोजीशन पर बांग्‍लादेश के शाकिब अल हसन काबिज हैं। भारत के रविंद्र जड़ेजा 9वें नंबर पर हैं।


Source: Dainik Jagran May 26, 2021 12:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */