ऐप पर पढ़ेंऋषिकेश, संवाददाता।हिंदू जागरण मंच ने एमडीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने एमडीडीए देहरादून के फ्लेटों में चल रही एक समुदाय विशेष की धार्मिक गतिविधियों पर कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एमडीडीए सचिव पर इन गतिविधयों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।शनिवार को हिंदू जागरण मंच के सदस्य हरिद्वार मार्ग पर पुरानी चुंगी के समीप एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार और एमडीडीए के खिलाफ पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदेश सह संयोजक सत्यवीर सिंह तोमर ने कहा कि एमडीडीए देहरादून के फ्लेटों में बीते 13 वर्षों से अवैध रूप से एक समुदाय विशेष की धार्मिक गतिविधियां चल रही हैं। देहरादून डीएम ने संबंधित स्थलों को सील करने के निर्देश दिए थे। लेकिन एमडीडीए सचिव की ओर से संबंधित लोगों को एक सप्ताह का समय दे दिया गया है। बीते रोज यह समय सीमा भी समाप्त हो गई। बावजूद इसके अभी तक इन धार्मिक गतिविधियों के संचालन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने धार्मिक गतिविधियों वाले इन स्थलों को सील करने व एमडीडीए सचिव को निलंबित करने की मांग की।प्रदर्शन करने वालों में गोविंद चौहान, नीरज सहरावत, आकाश दीप, रवि जाटव, सतमान सिंह, लालू राजभर, धर्मपाल कश्यप, अभिनव पाल, अंकुश शर्मा, मनोज बिजल्वाण, अमन तोमर, शिवम चौधरी, शुभम अरोड़ा, राहुल शर्मा, जगदीश जाटव, हरीश मोहन, भरत कैंतुरा, नरेश नौटियाल, मोहित कश्यप आदि उपस्थित रहे।यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
Source: Dainik Jagran August 19, 2023 20:24 UTC