आखिर क्यों कांग्रेस की अपनी पहली मीटिंग में भाई राहुल से दूर बैठी नजर आईं प्रियंका गांधी? - News Summed Up

आखिर क्यों कांग्रेस की अपनी पहली मीटिंग में भाई राहुल से दूर बैठी नजर आईं प्रियंका गांधी?


खास बातें महासचिव बनने के बाद कांग्रेस की आधिकारिक बैठक में शामिल हुईं प्रियंका प्रियंका गांधी राहुल गांधी से दूर बैठी थीं. सक्रिय राजनीति में कदम रखने के बाद कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने गुरुवार को कांग्रेस की आधिकारिक बैठक में हिस्सा लिया. गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है. बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के लिये उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों का चयन फरवरी के आखिर तक हो जायेगा. कांग्रेस नेता बोले: मोदी जी का दुर्भाग्य है कि वह अपनी पत्नी के साथ पोस्टर नहीं लगातेइससे पहले बुधवार को प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमा हो गए और 'प्रियंका गांधी जिंदाबाद', प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है', प्रियंका गांधी आई है, नयी रोशनी लाई है' के नारे लगाने लगे.


Source: NDTV February 08, 2019 02:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */