Hindi NewsLocalPunjabLudhiana Singer Karan Aujla Transferred To Superintendent Who Runs Central Jail, Sent To Chandigarh Head QuartersAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपआखिर गिरी कार्रवाई की गाज: सिंगर करण औजला को सेंट्रल जेल घुमाने वाले सुपरिंटेंडेंट का ट्रांसफर, चंडीगढ़ हेड क्वार्टर भेजालुधियाना एक दिन पहलेकॉपी लिंकलुधियाना की सेंट्रल जेल में साथियों के साथ पहुंचा पंजाबी गायक करण औजला। -फाइल फोटोपंजाबी गायक करण औजला को सेंट्रल जेल के अंदर ले जाने के बाद विवादों में घिरे जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा का तबादला हो गया है। जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को चंडीगढ़ हेड क्वार्टर भेज दिया गया है। उनकी जगह बलकार सिंह को जेल सुपरिंटेंडेंट तैनात किया गया है। इससे पहले वो गुरदासपुर जेल में कार्यरत थे। एक-दो दिन में बलकार सिंह को द्वारा चार्ज संभाल लेने की उम्मीद जताई जा रही है।ADGP जेल पीके सिन्हा ने कहा कि मामले की जांच कर रहे DIG जेल की रिपोर्ट में एडमिनिस्ट्रेटिव वायोलेशन (व्यवस्थापन उल्लंघन) पाया गया। जब जेल में किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है तो उस आदेश का पालन होना जरूरी है। दूसरी ओर घटना वाले दिन पंजाबी गायक और उसके साथ सेंट्रल जेल में जाने वालों का पूरा रिकार्ड भी नहीं रखा गया। असल में सेलिब्रिटी मोह में उन्होंने जेल व्यवस्था को ताक पर रख दिया। इसके चलते उन्हें वहां से हटा लिया गया है।गौर हो कि 8 अप्रैल को पंजाबी गायक करण औजला व उसके दर्जनों साथियों को सेंट्रल जेल में बुलाने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा चर्चा में आ गए। पंजाबी गायक करण औजला जेल में 5-6 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचा था।बताया जा रहा है कि नगर निगम के चुने हुए प्रतिनिधि की कार भी उस काफिले में शामिल थी। इतना ही नहीं, दोपहर बाद पंजाबी गायक करण औजला ने उनके सरकारी आवास में लंच भी किया। उसी शाम मीडिया के गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया कि पंजाबी गायक करण औजला जेल में बंद हेरोइन तस्कर गुरदीप सिंह राणो से मिलने के लिए आया था। करण औजला के अधिकतर गानों की शूटिंग गुरदीप सिंह की आलिशान कोठी में होती रही है। इसके चलते दोनों के बीच काफी घनिष्ठता है।
Source: Dainik Bhaskar April 20, 2021 10:41 UTC