आगरा में अगले 7 दिन तक ऐसी ही ठंड रहेगी:आगरा में 26 दिसंबर को दिन की शुरुआत हल्की धुंध के साथ हुई। आज शहर का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।. सुबह करीब 7 बजे से मौसम साफ रहा। हालांकि गलन अभी भी बनी हुई है। IMD के मुताबिक, दिन में धूप खिली रहेगी, जबकि रात के समय एक बार फिर हल्की धुंध या कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।सुबह से है मौसम साफपिछले 7 दिनों का मौसमIMD के आंकड़ों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से आगरा में ठंड का असर लगातार बना हुआ है और न्यूनतम तापमान 8–10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।आने वाले 7 दिनों का मौसमIMD के अनुसार आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। सुबह के समय दृश्यता कम रह सकती है।
Source: NDTV December 27, 2025 18:37 UTC