आजमगढ़ के भाई-बहन ने यूपीएससी में लहराया परचम, आदित्य और आयुषी को एक साथ मिली सफलता - News Summed Up

आजमगढ़ के भाई-बहन ने यूपीएससी में लहराया परचम, आदित्य और आयुषी को एक साथ मिली सफलता


जागरण संवाददाता, आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत ग्राम शांतिपुर के मूल निवासी भाई-बहन आदित्यहृदय उपाध्याय व आयुषी उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।ग्राम शान्तिपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा उपाध्याय इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। इनके पुत्र आदित्यहृदय उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है। जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है।विकास खंड बिलरियागंज की ग्रामसभा शांतिपुर के है मूल निवासी शैक्षणिक उपलब्धियों में भी दोनों भाई-बहन का रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है। आदित्यहृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल ला कालेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।


Source: Dainik Jagran March 07, 2026 10:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */