आजीविका : आज के दिन आपका मन किसी वजह से दुविधा में रहेगा। आपने बोलने पर संयम रखें और मधुर वाणी का प्रयोग करें। आज का दिन व्यापारिक कार्यों में अड़चन वाला हो सकता है। काम धंधे से संबंधित कार्यों में कोई ना कोई परेशानी किसी ना किसी रूप में देखी जाएगी। किसी विवाद की वजह से आज पूरा दिन व्यर्थ हो सकता है। निवेश में उम्मीद के अनुसार लाभ न मिलने से मन खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग में कुछ कर्मचारी रिश्वत आदि से प्रभावित हो सकते हैं। आप साथियों की बातों में आने से बचें।पारिवारिक जीवन : घर परिवार में किसी ना किसी प्रकार का बंधन मानसिक रूप से बना रहेगा जिसके चलते परिवार के अन्य सदस्यों को परेशनी होगी।आज आपकी सेहत : शरीर के निचले भाग में कोई बीमारी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें। हल्का आहार ग्रहण करना लाभकारी होगा।आज तुला राशि के उपाय : संकट मोचन हनुमान जी का पाठ करना लाभकारी होगा। शाम को तुलसी की पूजा करें।
Source: Navbharat Times July 08, 2021 01:52 UTC