आज का पंचांग 22 अगस्त : भद्राकाल के साथ रवि योग, जानें आज के शुभ मुहूर्त - News Summed Up

आज का पंचांग 22 अगस्त : भद्राकाल के साथ रवि योग, जानें आज के शुभ मुहूर्त


राष्ट्रीय मिति श्रावण 31 शक संवत 1942, भाद्रपद शुक्ल, चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 07, मुहर्रम 02, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 अगस्त सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद ऋतु।राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्थी तिथि सायं 07 बजकर 58 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र सायं 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।साध्य योग पूर्वाह्न 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 09 बजकर 31 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 22 अगस्त: सुबह 05 बजकर 54 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 22 अगस्त: शाम 06 बजकर 53 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यिरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 11 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 54 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक। वर्ज्य काल मध्यरात्रि 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 57 मिनट तक। भद्रा काल सुबह 09 बजकर 28 मिनट से शाम 07 बजकर 57 मिनट तक।आज के उपायः शनिवार के दिन लोहे के बर्तन में जल, गुड़, तिल, घी एवं दूध मिलाकर पीपल के वृक्ष की जड़ में डालें। शनिदेव के दर्शन करें (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times August 21, 2020 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */