आज का मीन राशिफल 25 जुलाई : आज उलझे मुद्दे और भी ज्‍यादा उलझ सकते हैं, झट से कर लें यह उपाय - News Summed Up

आज का मीन राशिफल 25 जुलाई : आज उलझे मुद्दे और भी ज्‍यादा उलझ सकते हैं, झट से कर लें यह उपाय


आजीविका : pisces यानी क‍ि meen मीन राश‍ि के जातकों का आज के दिन का अधिकांश समय सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। स्वभाव में परोपकार की भावना रहने से किसी के कार्य को जल्दी से मना नहीं कर पाएंगे। जिससे अपने ही कार्यों में विलंब होगा। व्यापार सामान्य रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज दोपहर बाद कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होने के भी योग हैं। शाम के समय आपके न‍िवेश संबंधी व्‍यापार में उलझे हुए मुद्दे पहले की अपेक्षा और भी अध‍िक उलझ जाएंगे। बेहतर तो यही होगा क‍ि आप मन को शांत रखें।पारिवारिक जीवन : भाई-बहनों के साथ कहीं बाहर जाने का प्‍लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज क‍िसी भी वाद-व‍िवाद से बचें। आज वाणी में माधुर्य बनाए रखें।आज आपकी सेहत : शुगर संबंधी इलाज चल रहा हो तो दवाइयां समय पर लेते रहें।आज मीन राशि के उपाय : ज्‍योतिषशास्‍त्रों के अनुसार रव‍िवार के द‍िन कभी भी क‍िसी को तांबे के बर्तन नहीं देने चाहिए। क्‍योंकि सूर्यदेव को ताम्र अत्‍यंत प्र‍िय है। यही वजह है कि उन्‍हें अर्घ्‍य देने के लिए भी ताम्र के लोटे की बात कही जाती है। इसलिए मान्‍यता है कि तांबे का बर्तन दान करने से सूर्य देव की कृपा भी चली जाती है।


Source: Navbharat Times July 25, 2021 02:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */