संक्षेप: Aaj Ka Rashifal Horoscope 28 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 28 दिसंबर को रविवार है। आइए जानते हैं, 28 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।Aaj ka Rashifal 28 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध वृश्चिक राशि में। सूर्य, शुक्र और मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि और चंद्रमा मीन राशि के गोचर में हैं।प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨राशिफल- मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। फालतू के खर्चें होंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी बेहतर और व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।वृषभ राशि- यात्रा बहुत लाभप्रद नहीं होगी। मन परेशान रहेगा- बच्चों की सेहत को लेकर के, जो लोग प्रेम में हैं- प्रेम को लेकर के। विद्यार्थीगण असमंजस की स्थिति में रहेंगे। बाकी व्यापार ठीक है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।मिथुन राशि- व्यापार को लेकर मन थोड़ा उथल-पुथल में रहेगा। राजनीतिक संकट की तरह फील करेंगे आप, लेकिन ऐसा होगा नहीं। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद उतना नहीं मिल पाएगा। प्रेम, संतान अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।कर्क राशि- बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा स्थगित रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।कन्या राशि- जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का या अभी ना मुलाकात करना बेहतर होगा प्रेमी-प्रेमिका का। अदरवाइज अजीब सी स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।तुला राशि- गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान भी मध्यम है, लेकिन व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति। अभी किसी भी तरीके का महत्वपूर्ण निर्णय न लें। रोक के रखें। मन डरा-डरा सा रहेगा। प्रेम में नकारात्मकता का भाव रहेगा। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। मानसिक स्थिति खराब रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।धनु राशि- गृह कलह के बड़े संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।मकर राशि- व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नाक, कान गला की परेशानी संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।कुंभ राशि- धन हानि के संकेत हैं इसलिए निवेश वर्जित रखिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
Source: NDTV December 28, 2025 12:35 UTC