scorpio horoscope in hindi 21 april 2021 vrishchik rashifal be aware while...आजीविका : आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। लेकिन प्रारंभ में कुछ परेशानियां देख कर हतोत्साहित ना हो जाएं। निरंतर प्रयासरत रहें। महिलावर्ग की आर्थिक विषयों में स्पष्टता ना रखने की वजह से आलोचना होगी, सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मिलकर रहें विचार ना मिलने पर भी मौन रहें अन्यथा व्यर्थ बहस हो सकती है।पारिवारिक जीवन : आज अरसे बाद टेलीफोन पर किसी पुराने मित्र से बात होगी। विपरीत लिंगी से उचित दूरी बनाये रखें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। माता के साथ किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है।आज आपकी सेहत : बेहतर है आज वाहन का प्रयोग न ही करें। यदि कहीं आवश्यक ही हो तो संभलकर चलाएं।आज वृश्चिक राशि के उपाय : शमी के नीचे दीपक जरूर जलाएं। शनिदेव की कृपा से लाभ होगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
Source: Navbharat Times April 20, 2021 21:56 UTC