आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़) LIVE: लोकसभा में बजट सत्र के चौथे दिन राहुल गांधी का भाषण शुरू होते ही हंगामा हो गया। दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चीनी घुसपैठ को लेकर एक मैग्जीन में छपे आर्टिकल का जिक्र किया। इसी दौरान राजनाथ सिंह और सत्ता पक्ष के सांसदों द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई।विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि सरकार क्यों चर्चा से डर रही है? यह सच में दुख की बात है। सरकार को इस तरह से प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। उन्हें चर्चा को बढ़ावा देना चाहिए था, स्थिति साफ करनी चाहिए थी, चीजें साफ करनी चाहिए थीं, चीन का पूरा मुद्दा पूरे देश के लिए बहुत चिंता का विषय है।राहुल गांधी ने कहा कि जिस बात का वह उल्लेख कर रहे हैं, वह पूर्व सेना अध्यक्ष नेता एमएम नरवणे का संस्मरण है लेकिन सत्ता पक्ष ने कहा कि ऐसी कोई किताब छपी नहीं है। लोकसभा में हंगामा होते देख स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि नियम 349 के अनुसार, ऐसी पुस्तक और समाचार पत्र नहीं पढ़ा जाएगा, जिसका सभा की कार्यवाही से कोई संबंध न हो।Live UpdatesAaj Ki Taaja Khabar LIVE: देश-विदेश की अन्य सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स सबसे पहले जानने के लिए जुड़े रहें जनसत्ता डॉट कॉम के लाइ ब्लॉग के साथ...
Source: NDTV February 02, 2026 11:06 UTC