आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 25 मार्च 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की - News Summed Up

आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 25 मार्च 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 19 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की


आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 25 मार्च 2026 LIVE: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक खत्म हो चुकी है। यह बैठक संसद परिसर में हुई। संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि सरकार ने विपक्षी दलों के साथ मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए यह बैठक बुलाई है। उन्होंने कहा कि संकट के समय रचनात्मक भूमिका निभाना विपक्ष का भी कर्तव्य है, लेकिन दुर्भाग्य से विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि बैठक में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा होगी और सभी को अपने विचार रखने चाहिए। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया संघर्ष पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ने तेल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।यह भी पढ़ें: ट्रंप के दावों को ईरान किया खारिज, सैन्य अधिकारी बोले- अमेरिका का प्रभाव खत्म हो चुकासोनिया गांधी की हालत स्थिरकांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। अस्पताल के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात लगभग 10.22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल ने कहा कि चिकित्सक पेट और ‘यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं।ममता बोलीं- संविधान का पालन नहीं कर रही केंद्र सरकारपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मैनागुड़ी में एक जनसभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग, बीजेपी और केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है। आज वे मताधिकार छीन रहे हैं, कल वे एनआरसी के माध्यम से नागरिकता छीन लेंगे। ममता बनर्जी ने बीजेपी को बंगाली विरोधी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह अन्य राज्यों में बंगालियों की पिटाई करवा रही है।अभी थमती नहीं दिखाई दे रही पश्चिम एशिया की जंगपश्चिम एशिया में चल रही जंग खत्म करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 15 सूत्रीय प्लान भेजा है। हालांकि यहां अभी भी हालात सामान्य नहीं है। बुधवार को भी इजरायल ने तेहरान और ईरान ने कुवैत में हमला किया। पश्चिम एशिया के हालातों से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।Live Updates


Source: NDTV March 25, 2026 13:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */