आज की ताजा खबर, हिंदी न्यूज 28 मार्च 2026 LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करने जा रहे हैं। 24 साल का इंतजार खत्म हो रहा है और कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया जा रहा है।ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से जारी एलपीजी संकट से निपटने के लिए सरकार ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में साफ संदेश दिया है कि सभी एकजुटक रहकर इस चुनौती से निपटने वाले हैं। जमाखोरी से पार पाने के लिए भी नई रणनीति बनाई गई है।रक्षा के क्षेत्र में भारत सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने सेना को मजबूत करने के लिए 2.38 लाख करोड़ के अहम रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) ने शुक्रवार को रूस से पांच और S-400 लंबी दूरी की सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम खरीदने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दे दी।Live Updates
Source: NDTV March 27, 2026 19:47 UTC