Aaj ki Taza Khabar Mukhya Samachar Today News LIVE: गुजरात के बनासकांठा के वाव-थराद से पीएम मोदी ने अहमदाबाद धोलेरा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने रेल, जल और सड़क के साथ दूसर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने पूरे गुजरात में, गांव गांव को अच्छी सड़कों से जोड़ा। हाई स्पीड हाइवेज बनाए। वंदे भारत जैसे हाई स्पीड ट्रेनों की सुविधा भी गुजरात को मिल रही है।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “मुझे आज यहां दशकों पुराना हाल भी याद रहा है। वो दिन कोई नहीं भूल सकता, जब उत्तर गुजरात का नाम आते ही लोगों के मन में एक अलग ही तस्वीर बनती थी। सूखा, अकाल आदि को कौन भूल सकता है। सघर्ष से भरा ये जीवन, और कांग्रेस सरकार द्वारा हमारी निरंतर उपेक्षा, कौन भूल सकता है वो दिन। जब कई कई किमी दूर से पानी लाना पड़ता था।”बीजेपी ने मंगलवार को आगामी केरल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें पार्टी प्रमुख नितिन नबीन ने राज्य के लिए कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया। प्रमुख घोषणाओं में, एनडीए पार्टी ने जरूरतमंद महिलाओं, विधवाओं और 70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3,000 रुपये प्रति माह की कल्याणकारी पेंशन का वादा किया। साथ ही, केरल के प्रत्येक घर को 20,000 लीटर मुफ्त पानी प्रति माह देने की भी घोषणा की गई।कल्याणकारी पहलों के तहत, घोषणापत्र में कहा गया है कि गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे, एक ओणम के दौरान और एक क्रिसमस के दौरान। इसमें यह भी वादा किया गया है कि जरूरतमंद महिलाओं को भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड दिया जाएगा, जिसमें दवाइयों और किराने के सामान के लिए 2,500 रुपये का मासिक रिचार्ज होगा। विकास के मोर्चे पर, भाजपा ने केरल के लिए एक एम्स और तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क का वादा किया।Live Updates
Source: NDTV March 31, 2026 05:00 UTC