आज की ताजा खबर: PM मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को घेरा, बोले- कांग्रेस राज में किसान परेशान और बेहाल थे - News Summed Up

आज की ताजा खबर: PM मोदी ने राज्यसभा में विपक्षियों को घेरा, बोले- कांग्रेस राज में किसान परेशान और बेहाल थे


मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 33 घंटे बाद यातायात बहाल; पलटा हुआ गैस टैंकर हटाया गयामुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बुधवार देर रात को बहाल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलटने के 33 घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो पाया। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील प्रोपलीन गैस ले जा रहे टैंकर को घाट खंड में अदोशी सुरंग के पास दुर्घटनास्थल से हटा दिया गया जिससे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर देर रात एक बजकर 46 मिनट पर यातायात फिर से शुरू हो सका। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह-लेन का प्रवेश नियंत्रित टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। टैंकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर पलट गया जिससे भारी यातायात जाम लग गया और व्यस्त एक्सप्रेसवे पर हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम इतना भीषण था कि वाहनों की करीब 20 किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई। इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। एमएसआरडीसी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात पलटे हुए टैंकर से प्रोपलीन गैस को सुरक्षित रूप से अन्य टैंकरों में स्थानांतरित कर दिया गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेनों की मदद से हटा दिया गया।


Source: NDTV February 05, 2026 11:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */