Hindi NewsLocalChandigarhClosed Government Schools Open For Offline From Today, Private Schools Still Unable To Take Decisionआज खुल गए चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल: दोस्तों संग जाते नजर आए विद्यार्थी, चेहरों पर छलकी खुशी और रौनक, बोले- एक अलग ही मजा आ रहा हैचंडीगढ़ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकअभिभावकों द्वारा लिखे गए सहमति पत्र को चेक करते स्कूल स्टाफ के सदस्य।निजी स्कूलों ने अभी स्कूल खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया हैकोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से बंद पड़े चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल आज से खुल गए। हाथ में अभिभावकों द्वारा लिखा गया सहमति पत्र लेकर विद्यार्थी अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ स्कूल जाते नजर आए। स्कूल में पहुंचते ही गेट पर खड़े टीचरों और अन्य कर्मियों ने पहले लेटर चेक किया। उसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज करवाकर बच्चों को स्कूल में एंट्री दी।गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर खुर्द चंडीगढ़ हिंदी के टीचर सतिंदर कौर ने बताया कि बच्चों को हिदायतें दी गई हैं। उन्हें एक दूसरे से कोई भी सामान शेयर करने से मना किया गया है। एक क्लास में पहले 20 बच्चे बैठते थे तो अब 8-10 बच्चे ही बैठ रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए साढ़े 8 बजे से लेकर एक बजे तक खुलेंगे। वहीं शिक्षक स्कूल में सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रहेंगे।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, हर रोज कमरों को सैनिटाइज करवाया जाएगा। विद्यार्थियों के स्कूल आने और छुट्टी के समय मुख्य गेट पर शिक्षक की भी निगरानी के लिए जिम्मेदारी लगाई जाएगी। हर विद्यार्थी को मास्क पहनने के साथ स्कूल और कक्षाओं में सामाजिक दूरी बनाकर रखने को कहा जाएगा स्कूलों ने मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाए गए हैं।स्कूल पहुंचे बच्चों का तापमान चेक करते स्टाफ के सदस्य।निजी स्कूलों ने अभी फैसला नहीं लियादूसरी तरफ निजी स्कूल अभी तक इस बाबत कोई फैसला नहीं ले पाए हैं। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि अभी तक सभी अभिभावकों की तरफ से स्कूल खोलने को लेकर जवाब नहीं दिया गया है। इसलिए ऑनलाइन ही कक्षाएं चलेंगी।इतने समय बाद स्कूल आकर मजा आ रहालंबे समय बाद स्कूल खुलने के पहले दिन छात्रों के चेहरे पर काफी खुशी और रौनक देखने को मिली। छात्रों का कहना है कि इतने टाइम बाद स्कूल में आने का मजा ही कुछ और है। घर पर बैठे-बैठे बोर से हो रहे थे। अच्छा हुआ स्कूल खुल गए। बहुत अच्छा लग रहा है।दोस्तों से मिला तो ऐसा लगा जैसे काई सालों बाद मिले9वीं क्लास में पढ़ने वाले मनजीत सिंह ने कहा कि इतने लंबे समय बाद अपने दोस्तों से मिलकर ऐसा लगा रहा है, जैसे हम लोग कई सालों बाद मिले हों। कई बच्चों के परिजन भी उनके साथ स्कूल पहुंच रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 02:45 UTC