Hindi NewsLocalMpUjjainNagda junctionVehicle Of Hindu Jagran Manch And Torch Rally Of VHP Bajrang Dal Todayआज हिंदू जागरण मंच की वाहन और विहिप बजरंग दल की मशाल रैलीनागदा एक दिन पहलेकॉपी लिंकभास्कर संवाददाता|नागदाअखंड भारत दिवस का आयोजन सोमवार को हिंदू जागरण मंच और िवहिप बजरंग दल द्वारा अलग-अलग किया जाएगा। सोमवार सुबह 11 बजे हिंदू जागरण मंच द्वारा वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं शाम को विहिप बजरंग दल द्वारा मशाल रैली निकाली जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं सावन सोमवार होने से पुलिस के सामने दोनों रैली की व्यवस्था को संभालना चुनौतीपूर्ण भी है, हालांकि अधिकारियों ने तैयारियां कर ली है।हिंदू जागरण मंच द्वारा कार्यक्रम संयोजक भारतीय सेना के पूर्व सूबेदार गोपाल सोनी, सह संयोजक अनिल व्यास, संजय परमार के नेतृत्व व प्रांतीय संयोजक भेरूलाल टांक के मार्गदर्शन में वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली सुबह 11 बजे बिरलाग्राम स्थित रामलीला मैदान से शुरू होगी, जो बिरलाग्राम चौराहा, गवर्नमेंट कॉलोनी, खाचरौद नाका, टावर चौराहा, ईदगाह मार्ग, अंबे माता चौराहा, चंबल मार्ग, पुरानी नगर पालिका चौराहा, काल भैरव मंदिर, जन्मेजय मार्ग, एमजी रोड, थाना चौराहा, सुभाष मार्ग, पाड़ल्या रोड, इंद्रा चौक, जामुन चौक, महिदपुर नाका, महिदपुर रोड, नगर पालिका चौराहा, रामसहाय मार्ग, गुर्जर मोहल्ला चौराहा होकर पुराना बस स्टैंड पर पहुंचेगी। यहां रैली का समापन सभा के साथ होगा। वहीं विहिप बजरंग दल की मशाल रैली सोमवार शाम 5.30 बजे रेलवे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गांे से होकर निकलेगी।
Source: Dainik Jagran August 13, 2023 23:13 UTC