राजस्थान में शुक्रवार को जयपुर 26, अजमेर-जोधपुर में 9-9, कोटा 8, पाली में 5, अलवर, उदयपुर और झालावाड़ में 2-2, सीकर में 1 केस मिलाअजमेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 100 हो गयादैनिक भास्कर May 08, 2020, 03:57 PM ISTजयपुर. राजस्थान में लॉकडाउन फेज-3 के पांचवें दिन शुक्रवार को कोरोना के 64 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर 26, अजमेर-जोधपुर में 9-9, कोटा 8, पाली में 5, अलवर, उदयपुर और झालावाड़ में 2-2, सीकर में 1 संक्रमित मिला। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3491 पहुंच गई। वहीं, अजमेर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 100 पर पहुंच गया है।कोटा के कैथूनीपोल थाना इलाके में एक व्यक्ति कोरोना के खौफ से अपने मकान की तीसरी मंजिल से कूद गया। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। दरअसल, कुछ दिन पहले उसकी बहन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस व्यक्ति को लगा कि वह भी संक्रमित हो गया है। इसी गलतफहमी में गुरुवार को उसने आत्मघाती कदम उठाया।गहलोत बोले- यहां कंपनियां लाने के लिए टास्क फोर्स बनाएंगेकोरोना की वजह से दुनिया के आक्रोश का सामना कर रहे चीन को बड़ा झटका लग सकता है। 1,000 से अधिक दिग्गज कंपनियां अपनी उत्पादन यूनिट चीन से हटाकर भारत लाने की तैयारी में हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन कंपनियों को राजस्थान लाने के लिए टास्क फोर्स बनाई जा रही है। सीएम ने गुरुवार को उद्योगपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आश्वासन दिया कि सरकार को उद्योगों की तकलीफ का अहसास है। उद्योगों को संबल देने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी श्रमिक के पॉजिटिव पाए जाने पर उद्यमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।कोरोना अपडेट्सजयपुर: शहर के 33 थाना इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती और तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। मोती डूंगरी इलाके में मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बरकत मार्ग और तिवाड़ी जी बाग से कर्फ्यू हटा दिया गया।शहर के 33 थाना इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है। पॉजिटिव मिलने के कारण भट्टा बस्ती इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में लाल बहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन की तरफ जाने वाली रोड स्थित गेट से लेकर शबरी कानन पार्क की दीवार तक, सेक्टर 3 में न्यू जालूपुरा, भौमिया कच्ची बस्ती और तिराहे बिहारी मस्जिद और खोह नागोरियान में शिकारियों की ढाणी में कोरोना आंशिक कर्फ्यू लगाया गया है। मोती डूंगरी इलाके में मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बरकत मार्ग और तिवाड़ी जी बाग से कर्फ्यू हटा दिया गया। जयपुर के खोह नागोरियान, मोती डूंगरी, सोढ़ाला, ब्रह्मपुरी में 5-5, बजाज नगर और भट्टा बस्ती 4-4, शास्त्री नगर, सदर, करधनी में 3-3, आमेर, गलतागेट, मुहाना, लालकोठी, आदर्श नगर, मुरलीपुरा और मालपुरा गेट में 2-2, करणी विहार, सिन्धी कैम्प, नाहरगढ़, झोटवाड़ा, महेश नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, गांधी नगर, सांगानेर, रामनगरिया, जालूपुरा और संजय सर्किल एक-एक जगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा है।जयपुर में लॉकडाउन के बीच बच्चे घर से बाहर निकलते तो हैं, लेकिन कॉलोनी के गेट से वापस चले जाते हैं।चित्तौड़गढ़: निंबाहेड़ा के नया बाजार के 65 साल के बुजुर्ग का गुरुवार शाम उदयपुर के अशोक नगर गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने अकेले ही अंतिम संस्कार किया। इस परिवार के सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जो कोरोना केयर सेंटर में रह रहे हैं। बुजुर्ग आइसीयू में भर्ती थे। मौत के बाद उनके बेटे ने कहा कि मैं ही पिता को अंतिम विदाई दूंगा।निंबाहेड़ा के नया बाजार के 65 साल के बुजुर्ग का गुरुवार शाम उदयपुर के अशोक नगर गैस शवदाह गृह में अंतिम संस्कार हुआ। बेटे ने अकेले ही अंतिम संस्कार किया। इस परिवार के सभी 6 लोग कोरोना संक्रमित हैं, जो कोरोना केयर सेंटर में रह रहे हैं। बुजुर्ग आइसीयू में भर्ती थे। मौत के बाद उनके बेटे ने कहा कि मैं ही पिता को अंतिम विदाई दूंगा। सिरोही: ग्रीन जोन में शामिल सिरोही जिले में भी प्रवासी के जरिए कोरोना ने दस्तक दे दी। गुरुवार को सिरोही शहर से महज दो किलोमीटर दूर नवाखेड़ा में एक युवक पॉजिटिव मिला। युवक 6 दिन पहले ही अहमदाबाद से एक निजी बस में आया था, जिसमें जिले के अन्य गांवों के प्रवासी भी शामिल थे। उसके साथ उसका एक साथी भी था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। एहतियात के तौर पर उसे क्वारेंटाइन सेंटर में ही रखा है।33 में से 31 जिलों में पहुंचा कोरोनाप्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 1141 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 898 (इनमें 47 ईरान से आए), कोटा में 231, अजमेर में 196, टोंक में 136, नागौर में 119, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर में 116-116, बांसवाड़ा में 66, पाली में 55, जैसलमेर में 49 (इनमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 47, भीलवाड़ा में 39, बीकानेर में 38, उदयपुर में 22, दौसा और धौलपुर में 21-21,अलवर में 20, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सीकर, सवाईमाधोपुर और डूंगरपुर में 9-9, राजसमंद में 7, प्रतापगढ़, करौली और जालौर में 4-4, बाड़मेर में 3, सिरोही और बारां में 1-1 संक्रमित मिला है। वहीं, जोधपुर में बीएसएफ के 42 जवान भी संक्रमित हैं।अब तक 100 लोगों की मौतराजस्थान में कोरोना से अब तक 100 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर 55 (इनमें दो यूपी से), जोधपुर 16, कोटा 10, अजमेर 3, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नागौर, सीकर और भरतपुर में 2-2, करौली, प्रतापगढ़, अलवर, बीकानेर, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-ए
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2020 04:51 UTC