आधी रह गई थी बिक्री, खत्म होने के कगार पर थी फिला, आज 8 हजार स्टोर, 60 देशों में व्यापार - News Summed Up

आधी रह गई थी बिक्री, खत्म होने के कगार पर थी फिला, आज 8 हजार स्टोर, 60 देशों में व्यापार


साल 1974 में फिला ने एक उच्च स्तरीय स्पोर्ट्सवियर ब्रांड बनने के उद्देश्य से एथलेटिक कपड़ों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया।-कंपनी का लक्ष्य टेनिस, गोल्फ और स्कीइंग जैसे खेलों में अपना ब्रांड स्थापित करना था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए, उन्होंने स्वीडन के महान टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के साथ अनुबंध किया। यह समझौता 1975 में हुआ। नतीजा ये हुआ कि फिला टेनिस खिलाड़ियों का एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन गया।1988 में जेमिना नामक कंपनी ने फिला को अधिग्रहीत कर लिया। फिला के प्रोडक्ट्स उस समय काफी महंगे होते थे। उसी साल कंपनी को इन्वेंट्री ग्लिच (उत्पादन संबंधी समस्याओं) का सामना करना पड़ा और कंपनी को माल सस्ते में बेचना पड़ा। इससे कंपनी की साख प्रभावित हुई। लेकिन कंपनी ने इसे एक मौके की तरह भुनाया और डिस्काउंटेड कीमत पर आम अमेरिकी लोगों तक फिला के उत्पाद की पहुंच हो गई। इसके बाद आम लोगों और कैजुअल बास्केट बॉल खिलाड़ियों के बीच फिला के प्रोडक्ट्स की चर्चा होने लगी थी। एक समय ऐसा भी था, जब फिला बास्केट बॉल शू की दूसरी सबसे बड़ी रिटेलर थी। लेकिन एक साथ कई जगह विस्तार से 1999 में कंपनी की बिक्री 50% गिर गई और एडिडास, नाइकी जैसे ब्रांड की चुनौती से कंपनी खत्म होने के कगार पर थी। जानते हैं कैसे फिला ने वापसी की ...वर्तमान स्थिति 27 हजार करोड़ से ज्यादा का मार्केट कैप


Source: Dainik Bhaskar March 27, 2026 05:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */