जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नबीनगर के विधायक चेतन आनंद पर उन्हीं की पार्टी के नेता व जिला प्रवक्ता रहे राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू ने रंगदारी मांगने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में राजा ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे विधायक Chetan Anand अपने सरकारी बॉडी गार्ड और निजी गार्ड के साथ उनके घर पहुंचे। उस समय वह (Rajiv Ranjan) घर पर मौजूद नहीं थे, जबकि उनकी पत्नी, बच्चे और बुजुर्ग दादा घर पर थे।राजा बाबू का आरोप है कि विधायक ने घर पहुंचते ही उनके स्वजनों को गाली देते हुए अभद्र व्यवहार किया। राजा ने बताया कि एनटीपीसी बिजली परियोजना में उनका सिविल कार्य चल रहा है। विधायक ने कथित रूप से उन्हें काम को बंद कराने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगा। उन्होंने कहा कि पूरी घटना का सीसीटीवी में कैद है। पुलिस जांच करेगी तो सच्चाई सामने आएगा। चेतन आनंद ने किया पलटवार नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने रंगदारी मांगने के लगे आरोप सिरे से खारिज किया। विधायक के साथ पत्नी डॉ. आयुषी सिंह तोमर ने बताया कि धनौती गांव के कुछ युवकों ने विधायक को फोन कर जानकारी दिया कि राजीव रंजन उर्फ राजा खुद को जदयू का नेता बताकर एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये वसूल रहा है।
Source: Dainik Jagran April 04, 2026 17:46 UTC