आपसी तकरार का ऐसे लिए बदला: कुल्हाड़ी के वार से हत्या कर साक्ष्य मिटाने को कबाड़ की दुकान में लगा दी थी आग - News Summed Up

आपसी तकरार का ऐसे लिए बदला: कुल्हाड़ी के वार से हत्या कर साक्ष्य मिटाने को कबाड़ की दुकान में लगा दी थी आग


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurA Fire Was Set In The Junk Shop To Destroy The Evidence By Killing It With An Axeआपसी तकरार का ऐसे लिए बदला: कुल्हाड़ी के वार से हत्या कर साक्ष्य मिटाने को कबाड़ की दुकान में लगा दी थी आगजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व कबाड़ के गोदाम में लगी आग में जले दुकानदार की हत्या कर शव को जलाया गया था। पुलिस ने आज इस मामले का राजफाश करते हुए एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपसी कहासुनी का बदला लेने के लिए कुल्हाड़ी से सिर के पीछे वार कर हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए कबाड़ की दुकान में आग लगा दी गई थी।बनाड़ क्षेत्र में 14 जुलाई को तुलसीराम के कबाड़ के गोदाम में आग लगने की पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि आग में कोई फंसा हुआ है। आग ज्यादा फैली होने के कारण अंदर जाना संभव नहीं था। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अंदर से तुलसीराम का अधजला शव बरामद हुआ। मृतक के पुत्र ने पहले दिन से ही हत्या का अंदेशा व्यक्त किया था। बाद में खटीक समाज के लोगों ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि जवार नाथ व तुलसीराम के बीच में कुछ दिन पहले तकरार हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जवारनाथ से पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। जवारनाथ 14 जुलाई को तुलसीराम के पास आया और कुल्हाड़ी से सिर के पीछे वार किया। इससे तुलसीराम वहां रखे एक पत्थर पर जा गिरा। पत्थर पर भी उसका खून व कुछ बाल लग गए। तुलसीराम की हत्या करने के बाद जवारनाथ ने कबाड़ के सामान में आ लगा दी ताकि हत्या के साक्ष्य मिटाए जा सके। खून से सना पत्थर उसने कुछ दूरी पर फैंक दिया।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 14:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */