आपसी समन्वय से काम निबटाने की नसीहत - News Summed Up

आपसी समन्वय से काम निबटाने की नसीहत


जागरण संवाददाता, देवघर: सफाई कार्य को लेकर किसी तरह की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगम के वार्ड जमादार व एमएसडब्ल्यूएम के कर्मी आपस में सामंजस्य स्थापित कर सफाई कार्य का निष्पादन गंभीरता से करें। यह निर्देश शनिवार को निगम कार्यालय के सभागार में अधिकारियों व कर्मियों के साथ सफाई कार्य को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान नगर प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने दी। कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई व डोर टू डोर कचरा उठाव नियमित रूप से हो, ताकि लोगों को कचरा को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। समीक्षा बैठक के उपरांत नगर प्रशासक ने सभी वार्ड जमादारों को उनके वार्ड के सभी सार्वजनिक शौचालय की बेहतर तरीके से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा निगम क्षेत्र के सड़क किनारे स्थित सभी माड्यूलर टायलेट की सफाई करने के साथ-साथ लाइट व पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। वहीं सभी सामुदायिक भवन के आसपास पौधारोपण करने की जिम्मेदारी वार्ड जमादार को सौंपी गई। डोर टू डोर कचरा उठाव को लेकर लोगों को यूजर चार्ज का भुगतान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। निगम की ओर से महत्वपूर्ण स्थलों पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए स्थल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वरीय सफाई निरीक्षक को जेसीबी व स्वीपिग वाहन चालक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि सफाई कार्य में इनसे कार्य लिया जा सके। साथ ही नगर प्रशासक ने दैनिक जागरण के कार्यक्रम सर्व धर्म प्रार्थना को लेकर 14 जून को सभी अधिकारी व कर्मियों को उपस्थित होकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने को कहा। बैठक में नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, वरीय सफाई निरीक्षक अजय कुमार, एमएसडब्ल्यूएम के प्रबंधक विशाल भट्ट सहित सभी वार्ड जमादार शामिल थे--------------------------------------------------अमित सोनीशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran June 12, 2021 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */